Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»डेढ़ करोड़ से बन रहे चूड़धार ट्रैकर रूट की गुणवत्ता को लेकर चूड़ेश्वर सेवा समिति ने उठाये सवाल
    हिमाचल प्रदेश

    डेढ़ करोड़ से बन रहे चूड़धार ट्रैकर रूट की गुणवत्ता को लेकर चूड़ेश्वर सेवा समिति ने उठाये सवाल

    By Himachal VartaOctober 9, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। चूड़ेश्वर सेवा समिति की नौहराधार इकाई ने अध्यक्ष जोगेंद्र चौहान की अध्यक्षता में अहम बैठक आयोजित की गई, इस बैठक में नौहराधार से चूड़धार के लिए लोक निर्माण विभाग के माध्यम से करीब डेढ़ करोड़ की लागत से ट्रैकर रूट के विषय मे चर्चा हुई। ठेकेदार द्वारा इस रास्ते को सही ढंग से नहीं बनाए जाने व घटिया सामग्री रेत-बजरी व कच्चे पत्थर प्रयोग में लाए जाने को लेकर कड़ी आपत्ति जताई गई।

    स्थानीय लोगों ने ठेकेदार द्वारा मनमर्जी से कार्य किए जाने पर रोष जताया है लोगों का कहना है कि यह कार्य नौहराधार से शुरू होना चाहिए था, मगर उक्त ठेकेदार ने कार्य बीच से शुरू किया है। बीच से कार्य शुरू करना सोच का विषय है। नौहराधार इकाई ने एक निरीक्षण कमेटी गठित की है, जो कार्य स्थल पर जाकर निरीक्षण करेगी व कार्य की गुणवत्ता जांचेगी। निरीक्षण कमेटी में अशोक ठाकुर, जोगेंद्र चौहान, राजेंद्र चौहान, भगत सिंह, शमशेर, रणविजय, कपिल ठाकुर आदि को नियुक्त किया गया।

    कमेटी ने निर्णय लिया है कि आगामी रविवार को कार्यस्थल का निरीक्षण करेगी व ठेकेदार द्वारा किए जा रहे कार्य का पूरा ब्यौरा लेकर केंद्रीय कमेटी व लोक निर्माण विभाग को प्रेषित करेगी। देवस्थल के लिए बन रहा रास्ता बार-बार नहीं बनाया जा सकता है। पर्यटन की दृष्टि से कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। अगर कार्य में गुणवत्ता नहीं हुई तो कमेटी इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से करने में भी गुरेज नहीं करेगी।

    चूड़ेश्वर सेवा समिति के पदाधिकारियों ने तीसरी से आगे हेलिपैड को बनाने की सरकार से मांग की है। यह हेलिपैड के लिए सही जगह है, क्योंकि प्रदेश व बाहरी राज्यों से श्रद्धालु इसी जगह से चूड़धार की यात्रा करते हैं।

    इस बैठक में पंचायत प्रधान राजेंद्र सिंह, तुलसी राम चौहान, भूपाल सिंह, रघुवीर सिंह, अशोक चौहान, इंद्रपाल चौहान आदि दर्जनों लोगों ने
    भाग लिया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.