Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    • अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला धार्मिक या कमर्शियल, उठे सवाल
    • ठाकुरद्वारा पाठशाला का उपनिदेशक ने किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक स्तर कमजोर पर कारण बताओ नोटिस
    • नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, October 9
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»आम आदमी के जेब पर महंगाई का डाका , खाद्य तेल 220 रुपए प्रति लीटर, सिलेंडर 1000 के पार
    हिमाचल प्रदेश

    आम आदमी के जेब पर महंगाई का डाका , खाद्य तेल 220 रुपए प्रति लीटर, सिलेंडर 1000 के पार

    By Himachal VartaOctober 11, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन 11 अक्तूबर (हिमाचलवार्ता)। त्योहारों के अवसर पर लोगों को फलों, सब्जियों के अलावा पेट्रो पदार्थों में महंगाई की मार से जूझना पड़ रहा है। नवरात्र अवसर पर जिलाभर में अचानक खाद्य वस्तुओं के दामों में उछाल के बाद आम आदमी पर महगाई का बोझ बढ गया है। खाद्य वस्तुओं में नवरात्र में फलाहारी भोजन में गिना जाने वाला पहाड़ी आलू 40 रुपए प्रतिकिलो तक पहुंचा है। बाजार में इस दौरान फलों की कीमतों में भी लगातार उछाल आया हुआ है।

    नाहन बाजार में सेब की कीमतें 100 से 150 रुपए प्रतिकिले, अमरूद 60 से 70 रुपए प्रतिकिलो, हरे नारियल की कीमत 70 से 80 रुपए शिमला मिर्च की कीमत 80 रुपए प्रतिकिलो, फूलगोभी 60 से 70 रुपए प्रतिकिलो, खीरा व भिंडी की कीमतें 40 से 50 रुपए प्रतिकिलो तक पहुंची है। सब्जियों की कीमतें भी गृहिणियों के बजट को हिला कर रख दिया है। त्योहारी सीजन में खाद्य तेलों में खपत अधिक होने के साथ मांग बढ़ रही है, जिसके कारण खाद्य तेलों में महंगाई लगाातर बढ़ रही है। लिहाजा खाद्य तेल सरसों जहां 160 रुपए से 220 रुपए प्रति लीटर, रिफाइंड सोयाबीन आयल की कीमतें भी 150 रुपए से पर हैं।

    उपभोक्ता संतोष, अमिता, सीता, नीलम, प्रेमपाल व सर्वेक्ष शर्मा इत्यादि ने बताया कि त्योहारी सीजन में खाद्य वस्तुओं में रोजाना नए रेट बढ़ रहे हैं। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें एक हजार रुपए तक पहुंचने से उनकी बुरी तरह से घर संचालन का बजट बिगड़ गया है। उपभोक्ताओं का कहना है कि शहरों में पहले से खर्चे बढ़े हुए हैं, ऊपर से रोजमर्रा की वस्तुओं में महंगाई से कमर टूट रही है। अब तो बस गरीब के कपड़े उतारने बाकी बचे हैं!

    नाहन के सब्जी विक्रेता गगन, चमन, राजकुमर इत्यादि ने बताया कि नवरात्र पर थोक भाव मंडी से आलू प्याज कीमतें बढ़ गई हैं, जबकि किराना दुकानदार हरजोत सिंह, हरनाम सिंह साहनी व राजेश इत्यादि ने बताया कि खाद्य तेलों में थोक भाव ही महंगे आ रहे हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    • अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला धार्मिक या कमर्शियल, उठे सवाल
    • ठाकुरद्वारा पाठशाला का उपनिदेशक ने किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक स्तर कमजोर पर कारण बताओ नोटिस
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.