Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    • अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला धार्मिक या कमर्शियल, उठे सवाल
    • ठाकुरद्वारा पाठशाला का उपनिदेशक ने किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक स्तर कमजोर पर कारण बताओ नोटिस
    • नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, October 9
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»धान खरीद केंद्र में लगा जनरेटर, किसानों की बिजली की समस्या हुई हल
    हिमाचल प्रदेश

    धान खरीद केंद्र में लगा जनरेटर, किसानों की बिजली की समस्या हुई हल

    By Himachal VartaOctober 21, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। आखिरकार किसानों की समस्या का समाचार उजागर करने के मंडी समिति हरकत में आ गई और हरिपुर टोहाना में धान खरीद केंद्र में जनरेटर लगाने का कार्य शुरू कर दिया।

    गौर हो कि मंगलवार 19 अक्टूबर को धान खरीद केंद्र हरिपुर टोहाना में चार घण्टे से बिजली गुल, किसान परेशान..शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। उसके बाद मंडी समिति हरकत में आई और आज मंडी समिति ने हरिपुर टोहाना में जनरेटर लगाने का फैसला लिया है।

    पांवटा साहिब के हरिपुर टोहाना में हो रही धान खरीद केंद्र में अब बिजली दिक्कत पैदा नहीं होगी। मंडी समिति सिरमौर ने इसके लिए भी इंतजाम शुरू कर दिये हैं। अब यदि बिजली जाती भी है तो धान खरीद नहीं रूकेगी। यहां पर समिति ने जनरेटर की व्यवस्था कर दी है। जिससे झरने लगातार चलते रहेंगे।

    मंडी समिति सिरमौर के चेयरमैन रामेश्वर शर्मा ने बताया कि बीते दिन फाल्ट के कारण कुछ समय बिजली की आपूर्ति बाधित होने से धान खरीद रुकी तो उन्होंने इस समस्या का स्थाई समाधान करने का प्रयास किया।

    अब मौके पर जनरेटर लगा दिया है और जैसे ही कभी बिजली जाती है तो यह ऑटोमेटिक रूप से चल जाएगा। उन्होंने कहा कि वह हर प्रयास करेंगे जिससे किसानों की दिक्कतें दूर हो।

    इसके साथ ही उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि भले ही ऑनलाइन पोर्टल पर किसी किसान का नंबर दिसंबर या जनवरी दिखा रहा हो तो उन्हे हताश होने की ज़रूरत नही है। एफसीआई हर हाल में किसानों के धान की खरीद नवंबर माह में पूरी कर लेंगे।

    उन्होंने कहा कि पिछले दिवस तक करीब 60 किसानों ने 2768 क्विंटल धान बेची है जबकि दो दिन बारिश के कारण खरीद नहीं हो पाई थी। सभी किसानों के खातों में 24 घंटे के भीतर पेमेंट ऑनलाइन आ गई है जिससे किसान खुश है।

    गौर हो कि एफसीआई ने इस बार पहली दफ़ा हिमाचल में धान खरीद शुरू की है तथा न्यूनतम समर्थन मूल्य 1960 रुपये रखा है। ऐसे में किसानों को धान की फसल घर-द्वार बेचने का अवसर मिला है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    • अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला धार्मिक या कमर्शियल, उठे सवाल
    • ठाकुरद्वारा पाठशाला का उपनिदेशक ने किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक स्तर कमजोर पर कारण बताओ नोटिस
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.