नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में लोगो को कानूनी पहलुओं पर जागरूक करने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरमौर ने आज ग्राम पंचायत दाडों देवरीया, जयहर, सुरला जनोट, शाडिया, नेरी नावण, लाना भल्टा, अजौली, भजौण, भेरल, डोबरी सालवाला, कोटी बौंच, जामना, मिल्ला, ब्यौंड तांवटा, भुल्टी मानल, गेहल व कोटी धीमान में कानूनी शिविर का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता न्यायधीश व विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव धीरू ठाकुर ने की।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशो पर अमल करते हुए जिला में 2 अक्टूबर से विधिक जागरूकता अभियान आरंभ किया गया है, जिसमें पैरा लीगल वालंटियर तथा अधिवक्ताओं द्वारा लोगों को विभिन्न कानूनी पहलुओं पर जागरूक किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से विभिन्न समस्याओं को सुनकर मौके पर निपटारे के बारे में जानकारी दी गई। जिसकी विडियो यू टयूब चैनल DLSA NAHAN पर भी डाली गई है। उन्होंने बताया कि विधिक प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जा रही सेवाएं व कानूनी जानकारी भी इस चैनल के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है। इस दौरान लोगों को आई0ई0सी0 सामग्री भी वितरित की गई।
Breakng
- निविदाएं आमंत्रित
- 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
- बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
- उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
- ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
- सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
Friday, July 3