Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, July 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»धान खरीद केंद्र के चक्कर काटने छोड़ो और धान तोलो नही तो जनता आपको तोलेगी : जंग
    हिमाचल प्रदेश

    धान खरीद केंद्र के चक्कर काटने छोड़ो और धान तोलो नही तो जनता आपको तोलेगी : जंग

    By Himachal VartaNovember 10, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। आज गुरु की नगरी पांवटा साहिब में किसानों को धान खरीद केंद्र खुलने के बावजूद भी बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व विद्यायक किरनेश जंग ने कहा कि भाजपा के नेता सिर्फ वायदे करते हैं उनको धरातल पर उतारने के लिए जिगरा चाहिए होता है।

    उन्होंने कहा कि भाजपा राज में किसानों का बहुत बुरा हाल है धान की फसल बिक नहीं रही गेहूं की फसल बेचने के लिए पांवटा साहिब में ना तो अच्छी किस्म का बीज मिल रहा है और ना ही खाद मिल रही है।

    वहीं इस मौके पर पांवटा ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि गेहूं में बीज के साथ डालने के लिए एनपीके 12 32 16 खाद की भारी कमी है जिससे किसान बहुत दुखी हैं,और किसानों को परेशानी हो रही है।

    मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बिना खाद के किसान फसल उगा नही सकता बीज नहीं बो सकता और खाद उपलब्ध भी नहीं है ,ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी सत्ता के नशे में चूर है और किसान मजदूर बागवान बेहद परेशान है।

    अश्वनी शर्मा ने कहा कि सरकार को किसानों की कोई फिक्र नहीं है अभी तक भी लोगों के धान खेतों में और घरों में पड़े हैं जिससे लोग बहुत परेशान हैं। किसानों के लिए आय का एकमात्र स्रोत फसल ही है, और वह बिक नहीं रही है,दूसरी ओर फसल के लिए खाद, बीज नही है।

    उन्होंने सरकार से शीघ्र मांग की है कि जनहित में शीघ्र अति शीघ्र लोगों को खाद ब बीज उपलब्ध कराए,ताकि उनकी परेशानी दूर हो सके। उनका कहना है कि पहले ऊर्जा मंत्री धान खरीद केंद्र जो क्यारदा में खुला है उसके तीन चक्कर काट चुके हैं बावजूद अभी तक कोई कार्य धरातल ओर नही हुआ है ,एक बार राजीव बिंदल धान खरीद केंद्र मंडी का चक्कर काट चुके हैं,बावजूद कार्य आगे नही बढ़ा है और अब चक्कर ही काटने से कुछ नही होगा, धान की खरीद जल्द शुरू की जाए, नही तो किसानों का गुस्सा जल्द ही सातवँ आसमान पर पहुंच जाएगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.