Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»स्वास्थ्य»65 पार कर चुके नाहन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल को 6 महीने की एक्सटेंशन
    स्वास्थ्य

    65 पार कर चुके नाहन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल को 6 महीने की एक्सटेंशन

    By Himachal VartaNovember 11, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। सेवानिवृत्त हो चुके नाहन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल को 6 महीने की एक्सटेंशन दिए जाने के बाद एक बार फिर सरकार पर सवाल खड़े हो गए हैं। डॉक्टर एनके महेंद्रू को एक्सटेंशन दिए जाने के आदेश सचिव स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए दर्शाए गए हैं। बता दें कि डॉक्टर महेंद्रू 30 अक्टूबर 2021 को सेवानिवृत्त हो चुके हैं। हैरानी की बात तो यह है कि डॉक्टर महेंद्रू 65 की उम्र पार कर चुके हैं बावजूद इसके उन्हें 6 महीने की एक्सटेंशन दी गई है।

    जानकारी तो यह भी है कि यह आदेश स्वास्थ्य मंत्री के स्तर पर नहीं बल्कि किसी और लेवल पर हुए हैं। हैरान कर देने वाली बात तो यह सामने आई है कि जिन को एक्सटेंशन दी गई है वह 65 की उम्र पार कर चुके हैं। इस उम्र से ऊपर जाने वाले के लिए एक्सटेंशन दिए जाने का नियम ही नहीं बनता है और इससे भी बड़ी बात तो यह है कि जब 5 वर्ष से ज्यादा प्रोफेसर रहने का तजुर्बा रखने वाले अन्य व्यक्ति मौजूद है तो डॉक्टर महिंद्रू के ऊपर यह मेहरबानी क्यों?

    उधर, इस बाबत स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी से भी कई बाबत संपर्क करने की कोशिश की गई मगर उन्होंने फोन नहीं उठाया। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या अधिकारी अपने ही स्तर पर एक्सटेंशन देते हैं या फिर मुख्यमंत्री अधिकारी पर मेहरबान है। बताना जरूरी है कि नाहन का मेडिकल कॉलेज पहले से ही विवादों में चल रहा है।

    मेडिकल कॉलेज के सिक्योरिटी सिस्टम से लेकर डॉक्टरों को दिए गए महंगे दामों के फ्लैट, सरकारी पानी मौजूद होने के बावजूद 100000 रूपए महीने का पानी और कई इक्विपमेंट्स खरीदने को लेकर मेडिकल कॉलेज पर सवालिया निशान लगाए जा रहे हैं। ऐसे में 65 साल के बाद एक प्रिंसिपल को सेवानिवृत्ति के बाद एक्सटेंशन दिए जाने को लेकर मेडिकल कॉलेज फिर विवादों में आ गया है। उधर, स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सेजल का कहना है कि वह इसके बारे में उन्हें पता नहीं है और जानकारी करके बताएंगे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.