Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, July 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»देवठी मंझगांव में आज से आरंभ हुआ एतिहासिक जिला स्तरीय एकादशी मेला
    हिमाचल प्रदेश

    देवठी मंझगांव में आज से आरंभ हुआ एतिहासिक जिला स्तरीय एकादशी मेला

    By Himachal VartaNovember 14, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। राजगढ विकास खंड के देवठी मंझगांव में ऐतिहासिक धार्मिक एवं पांरपरिक जिला स्तरीय एकादशी मेला इस वर्ष 14 से 20 नवंबर तक मनाया जा रहा है।

    मेला समिति के सदस्य रमेश सरैक ने बताया कि 14 नवंबर को हरिप्रबोधनी एकादशी पर्व पर मेले का शुभारंभ रूद्र देवता की पांरपरिक पूजा से हुआ। इस दौरान रूद्र देवता प्रमुख मंदिर से निकलकर सात दिनों तक एक अन्य मंदिर, जिसे मौड़ कहते हैं, में लोगों के दर्शनार्थ रखा गया है।

    सरैक ने बताया कि मेले का विशेष पर्व 18 व 19 नंवबर को होगा तथा 20 नंवबर को मेले के समापन पर देवता अपने पुराने मंदिर के लिए विदा किए जायेगे। मेला के दौरान सामूहिक नृत्य करने के अतिरिक्त रात्रि को करियाला अथवा ड्रामा का आयोजन किया जाता है।

    सरैक ने कहा कि बीते वर्ष कोरोना का साया होने के कारण सांकेतिक रूप में मनाया गया था जिसमें केवल धार्मिक परंपराओं को निर्वहन किया गया था परंतु इस वर्ष स्थानीय स्तर पर कलाकारों को आमंत्रित किया गया है।

    रमेश सरैक ने बताया कि आज हरिप्रबोधनी एकादशी उपरांत इस क्षेत्र के छह गांवों में रूद्र महाराज के जागरा कार्यक्रम आरंभ हो जाएंगे। जिसमें पहले दिन का जागरा देवठी में , दूसरा मझगांव में , तीसरा कुंथल, चौथा लवाणा में, पांचवा ठारू और छठा व अंतिम जागरा मधैईक का होगा।

    इस जागरे में लोग अपने घरों में पटांडे बनाते हैं जिसे दाल व घी के साथ लोगों को परोसते हैं। छः दिन के जागरे के उपरांत सातवें दिन रूद्र महाराज के गुर सामूहिक नृत्य में भाग लेते हैं। उसके उपंरांत देवता अपनी पुरानी देवठी को प्रस्थान कर देते हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.