Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, July 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मुख्यमंत्री ने श्री बद्रिका आश्रम का दौरा किया
    हिमाचल प्रदेश

    मुख्यमंत्री ने श्री बद्रिका आश्रम का दौरा किया

    By Himachal VartaNovember 15, 2021
    Facebook WhatsApp

    शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज सिरमौर जिले के करगानू क्षेत्र के शालमू गांव में श्री बद्रिका आश्रम का दौरा किया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री बद्रिका आश्रम एवं चैरिटेबल और सामाजिक कल्याण समिति बड़े पैमाने पर समुदाय और आश्रम के आसपास के गांवों की सेवा करने की दिशा में एक सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सुखी और स्वस्थ समाज के लिए ऐसे आश्रम महत्वपूर्ण हैं।

    जय राम ठाकुर ने कहा कि हमें अपनी परम्पराओं और मूल्यों को बनाए रखना चाहिए क्योंकि वे हमें सच्चा सुख और शांति प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी ने हमें इस बात का अहसास करवाया है कि सभी संसारिक सुख-सुविधाओं के बावजूद परिवार का सहयोग सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि देवभूमि हिमाचल का सौभाग्य है कि राज्य में ऐसा आश्रम है।

    मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि इस आश्रम को जाने वाली सड़क को और विकसित किया जाएगा क्योंकि इससे क्षेत्र के अनेक गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने प्राथमिक पाठशाला शालमू को माध्यमिक पाठशाला में स्तरोन्नत करने की घोषणा की।

    मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आश्रम में ‘ध्यान योगकक्ष’ का भी लोकार्पण किया।

    मुख्यमंत्री ने मेधावी छात्राओं कविता व शीतल को सम्मानित किया।

    ओम स्वामी ने आश्रम में मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

    मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी एवं हिमाचल प्रदेश अस्पताल कल्याण समिति की अध्यक्ष डाॅ. साधना ठाकुर ने आश्रम की ओर से पांच लड़कियों को सिलाई मशीनें प्रदान की।

    सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, विधायक पच्छाद रीना कश्यप, कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भण्डारी, उपायुक्त सिरमौर आर.के. गौतम, पुलिस अधीक्षक ओमापति जम्वाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.