Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    • अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला धार्मिक या कमर्शियल, उठे सवाल
    • ठाकुरद्वारा पाठशाला का उपनिदेशक ने किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक स्तर कमजोर पर कारण बताओ नोटिस
    • नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, October 9
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»राज्यपाल ने बच्चों को दी सीख, अच्छी पुस्तकें पढ़ने का शौक पालें
    हिमाचल प्रदेश

    राज्यपाल ने बच्चों को दी सीख, अच्छी पुस्तकें पढ़ने का शौक पालें

    By Himachal VartaNovember 15, 2021
    Facebook WhatsApp

    कीकली के पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में नवोदित लेखकोें को किया प्रोत्साहित

    शिमला (हिमाचलवार्ता)। राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में कीकली चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में ‘51 स्किन्टिलेटिंग टेल्स’ पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक बच्चों की कहानी संग्रह है, जिसमें देश भर के बच्चों की पुरस्कृत कहानियों को चयनित करके संकलित किया गया है।
    राज्यपाल ने बच्चों की सृजनशीलता और उनकी उच्च स्तर की कल्पनाशक्ति की जमकर सराहना करते हुए कहा कि मौजूदा समय में इन्हीं गुणों को हम बच्चों में देखना चाहते हैं। देश में सृजनशीलता की कोई कमी नहीं है लेकिन जरूरत है उन्हें ढूंढ़ने की, उन्हें प्रोत्साहित करने की।
    उन्होंने कहा कि नवोदित बच्चों को कीकली का बेहतर मंच मिला है, जो योग्य तरीके से बच्चों को मार्गदर्शन दे रहे हैं। बच्चों का सही मार्गदर्शन करना और उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा प्रदान करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि आज अच्छी पुस्तकों को पढ़ने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सभी में पुस्तकों को पढ़ने की आदत होनी चाहिए। इतना ही नहीं, स्टाॅल पर रखीं ऐसी पुस्तकों को खरीदने के लिए प्रेरित होना चाहिए।
    राज्यपाल ने इस मौके पर नवोदित लेखकों को पुरस्कृत किया।
    इस अवसर पर, कार्यक्रम के गेस्ट आॅफ आॅनर प्रख्यात लेखक व गीतकार इरशाद कामिल ने कहा कि जिस समाज में सोच होती है वहां सृजन होता है और जहां सृजन होता है वहां विकास होता है। सृजन व विकास हम सबकी जिम्मेदारी है।
    कीकली चैरीटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष वंदना भागड़ा ने राज्यपाल का स्वागत किया तथा ट्रस्ट की विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    • अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला धार्मिक या कमर्शियल, उठे सवाल
    • ठाकुरद्वारा पाठशाला का उपनिदेशक ने किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक स्तर कमजोर पर कारण बताओ नोटिस
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.