Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, July 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»भुलाया नहीं जा सकता पूर्व सैनिकों और वीर नारियों का बलिदान, मेजर जनरल अतुल कौशिक
    हिमाचल प्रदेश

    भुलाया नहीं जा सकता पूर्व सैनिकों और वीर नारियों का बलिदान, मेजर जनरल अतुल कौशिक

    By Himachal VartaNovember 20, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। पूर्व सैनिक संघ राजगढ द्वारा आज अपना पहला स्थापना दिवस पीच वैली गुरूकुल स्कूल राजगढ के प्रांगण मे धूमधाम से मनाया गया जिसमे हिमाचल प्रदेश निजी शिक्षा नियामक आयोग के चैयरमैन सेवा निवृत मैजर जनरल अतुल कौशिश ने मुख्य अतिथि के रुप मे शिरकत की।

    इस मौका पर कौशिक ने कहा कि भारतीय सेना दुनिया की सबसे बड़ी वोलंटियर सेना है। हम सब अपनी मर्जी से फ़ौज में जाते है और हमे किसी भी स्थिती में देश की अखंडता को ललकारने वाली चुनौती को स्वीकार करने का प्रशिक्षण मिलता है।

    आज हमारे समाज में तनाव है और समाज विभाजित हो चुका है। पूरे समाज में इच्छाओ की छडी लगी हुई है और प्रगति की होड़ व्याकुलता और द्वेष भाव पैदा कर रही है। पूर्व सैनिको को एक बार फिर से त्याग और निस्वार्थ की भावना से विभाजित समाज को इकट्ठा करने का कार्य करना चाहिए।

    यह बड़ी चुनोती है लेकिन आप सब में बल है। उनका कहना था कि आज नशा समाज की सबसे बडी बुराई है इसके लिए भी पूर्व सैनिको को जागरुकता फैलाने की जरूरत है। उन्होने कहा कि राजगढ के पूर्व सैनिको द्वारा अपनी तरह का यह पहला कार्यक्रम किया गया और इसके लिए पूर्व सैनिक संघ बधाई का पात्र है।

    उन्होंने कहा कि यहाँ आकर एक बार फिर से फौज की त्याग और निस्वार्थ भावना का संस्कार जागृत हो गया। उन्होंने अपने करीबी सदस्यों को खोने वाली वीर नारियों और माताओं को नमन किया और कहा कि जिन्होंने देश के लिए अपना जीवन कुर्बान कर दिया है उनका नाम देश के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा गया है। हमें उनके दिखाए हुए मार्ग पर चलना है।

    उन्होंने कहा कि सेवानिवृत होने के बाद वापिस आकर एक सैनिक को देश व समाज में काफी बड़ा बदलाव देखने को मिलता है। इस अवसर पर विधायक रीना कश्यप ने कहा कि हमारा पझोता व् रासू मांदर का क्षेत्र स्वतन्त्रता सैनानियो का क्षेत्र है और उनका प्रयास रहेगा कि पूरा देश व प्रदेश उनकी कुर्बानियों को जान सके। उन्होंने पूर्व सैनिक संगठन राजगढ़ के लिए 5 लाख देने की घोषणा की।

    इस मौका पर जिला परिषद सदस्य सतीश ठाकुर भी वशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस मौका पर पूर्व सैनिकों की वीरांगना व परिजनों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

    इस मौका पर जयपाल शर्मा , सूबेदार मेजर प्रकाश ठाकुर , राजेश चौहान , रमेश ठाकुर,जयपाल ,वीरेंद्र ठाकुर , देवराज क्षेत्री , अरुण शर्मा, रघुवीर , रमेश सहित सैकड़ों पूर्व सैनिको व उनके परिजनों ने भाग लिया ।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.