Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, July 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»पांवटा कांग्रेस को हजम नहीं हो रहा विकास, बौखला गए हैं नेता : अरविंद गुप्ता
    हिमाचल प्रदेश

    पांवटा कांग्रेस को हजम नहीं हो रहा विकास, बौखला गए हैं नेता : अरविंद गुप्ता

    By Himachal VartaNovember 26, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कांग्रेस नेताओं पर पलटवार बार किया है। उन्होंने कहा कि सत्ता से बाहर होने के कारण कांग्रेसी नेता अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं को इलाके में हुआ विकास नजर नहीं आ रहा है।

    मंडल अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस भंगानी-विकास नगर पुल के नाम पर गिरी पार की जनता को गुमराह करती रही। जबकि जमीनी स्तर पर कांग्रेस ने कोई काम नहीं किया है।

    जबकि भाजपा के सत्ता में आने के पश्चात स्वयं ऊर्जा मंत्री चौधरी सुखराम ने प्रयास कर इस सड़क को जिला सड़क मार्ग घोषित करवाया और 37 करोड रुपए स्वीकृत करवाएं।

    वर्तमान में यहां पुल का काम तेजी से चल रहा है। इसके अतिरिक्त नेशनल हाईवे की फोरलेन का काम तेजी से चल रहा है। जिसके बाद बड़े पैमाने पर शहर का कायाकल्प हो जाएगा।

    उन्होंने बताया कि बिजली और पानी की समस्या के समाधान के लिए व्यापक स्तर पर काम किया जा रहा है। जिस तेजी से इलाके में बिजली की समस्या का समाधान किया जा रहा है इसे विरोधी बिल्कुल पचा नहीं पा रहे हैं और पावर कट के नाम पर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं।

    पांवटा साहिब भाजपा में गुटबाजी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि भाजपा में किसी तरह की गुटबाजी नहीं है। अगर कोई चुनाव लड़ने के टिकट के लिए आवेदन करने की बात करता है तो उसका लोकतांत्रिक अधिकार है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.