Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, July 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»नाहन शहर के सौन्दर्यकरण में व्यय होंगे 264 करोड़
    हिमाचल प्रदेश

    नाहन शहर के सौन्दर्यकरण में व्यय होंगे 264 करोड़

    By Himachal VartaNovember 26, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। विश्व बैंक के सौजन्य से नाहन शहर के सौन्दर्यकरण के लिए 264 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे और इस योजना का कार्य पूर्ण होने के बाद अगले 8 वर्षों तक इसके रख रखाव में अतिरिक्त 159 करोड़ रूपये व्यय किए जाएंगे। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने एलएनटी इंजीनीयर कम्पनी के सदस्यों द्वारा आज उपायुक्त कार्यालय में डीपीआर की प्रस्तुति के दौरान दी।
    उन्होंने बताया कि इस सौन्दर्यकरण योजना के अतंर्गत नाहन शहर के आसपास की लगभग 47 किलोमीटर सडकों को विकसित किया जाएगा जिसमें नगर परिषद की 21 किलोमीटर, लोक निर्माण विभाग की 12 किलोमीटर व पंचायतों की 4 किलोमीटर सड़कों का नवीनीकरण शामिल है। उन्होंने बताया कि इन सड़कों को विकसित करने के लिए लगभग 80 करोड रूप्ये व्यय किए जाएगें।
    उन्होने बैठक में जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के तहत नाहन शहर की सभी बिजली की तारों को भूमिगत किया जाएगा और पूरे शहर में सौर उर्जा आधारित स्ट्रीट लाईटे लगाई जाएगी। जिसके लिए लगभग 80 करोड रूपये व्यय किए जाएगे। इसके अतिरिक्त नाहन के शहरी क्षेत्र में 73 उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएगे।
    उन्होंने बताया कि शहर में पार्किग की कमी के मध्यनजर शहर के अलग-अलग स्थानों पर पार्किग स्थल विकसित किए जाएगे। इसके अतिरिक्त शहर में 10 अलग-अलग स्थानों पर आधुनिक वर्षा शालिका भी बनाई जाएगी। उपायुक्त ने कम्पनी के अधिकारियों को शहर के विभिन्न स्थानों पर पानी के एटीएम स्थापित करनेे के निर्देश दिए ताकि लोगों को खेल मैदान, पार्क, अस्पताल व धार्मिक स्थलों पर सस्ते दामों पर साफ पीने योग्य पानी उपलब्ध हो सके। इसके अतिरिक्त शहर के शमशानघाट व कब्रिस्तान को सडक, शौचालय व अन्य मूलभूत सुविधाओं से जोडा जाएगा और शहर में ठोस कचरा प्रबन्धन प्रणाली सहित अलग-अलग स्थानों पर सार्वजनिक शौचालय स्थापित किए जाएगे। उन्होंने बताया कि नाहन शहर के कालीस्तान तालाब, रानीताल तालाब व रामकुण्डी में तालाब का सौन्दर्यकरण किया जाएगा और रामकुण्डी में एक खेल मैदान बनाया जाएगा।
    इस योजना के अंतर्गत कांशीवाला सब्जी मण्डी के पास 25 बसों की क्षमता वाले बस टर्मीनल का निर्माण किया जाएगा और नाहन शहर के अतंर्गत 6 अलग-अलग स्थानाें पर सडक जक्शन का निर्माण किया जाएगा जिससे शहर की यातायात व्यवस्था को सुद्ढ किया जाएगा। उन्होने बताया कि इस योजना के अंतर्गत शहर के सभी वार्डो में खेल मैदान, पार्क, ओपन जीम, योगा सेन्टर बनाने के लिए भी संभावनाए तलाशी जाएगी।
    इस बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी सहित अध्यक्षा नगर परिषद नाहन श्यामा पुण्डीर, उपाध्यक्ष अविनाश गुप्ता सहित सभी पार्षद उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.