Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, July 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»भंगायणी माता मंदिर परिसर में 28 नवंबर को लगेगा मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर
    हिमाचल प्रदेश

    भंगायणी माता मंदिर परिसर में 28 नवंबर को लगेगा मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर

    By Himachal VartaNovember 27, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। श्री साई मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर नाहन द्वारा 28 नवंबर रविवार को माता भंगायणी देवी मंदिर परिसर में विशाल मुफ्त जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

    शिविर में अस्पताल के बाद सेवारत विभिन्न अनुभवी चिकित्सको द्वारा हरिपुरधार एवं आस पास के गांव के लोगों की मुफ्त जाँच की जाएगी एवं परामर्श दिया जायेगा।

    श्री साई ग्रुप ऑफ़ हॉस्पिटल्स के निदेशक डॉ. दिनेश बेदी ने बताया की हरिपुरधार के मंदिर परिसर में एक दिवसीय मुफ्त जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

    इस शिविर में जनरल सर्जन , लै लैप्रोस्कोपिक सर्जन, जनरल फिजिशियन, हृदय रोग विशेषज्ञ , स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ , बाँझपन रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग एवं जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ , चमड़ी रोग विशेषज्ञ ,नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं दन्त रोग विशेषज्ञ , रोगिओं की निशुल्क जाँच करेंगे एवं परामर्श देंगे।

    डॉ. दिनेश बेदी ने बताया कि हरिपुरधार के निवासियों के लिए इस मुफ्त जांच एवं परामर्श शिविर का उद्देश्य है कि वहां रह रहे मरीजों को उनके अपने क्षेत्र में अनुभवी विशेषज्ञों द्वारा सही जांच एवं परामर्श मिल सके।

    हरिपुरधार क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का अभाव होने के कारण मरीजों को सही और समय पर इलाज नहीं मिल पाता। उन्होंने कहा की हरिपुरधार की जनता से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुँच कर अपना स्वास्थ्य जांच निशुल्क करवाएं और किसी भी बीमारी के प्रति सही मार्ग दर्शन पाएं।

    शिविर रविवार सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक चलेगा। शिविर में दवाइयां भी मुफ्त दी जाएंगी। साथ ही जरुरी टेस्ट भी निशुल्क किये जाएंगे। उन्होंने बताया की शिविर में यदि किसी व्यक्ति को कोई गंभीर बीमारी का पता चलता है तो हमारे श्री साई अस्पताल नाहन हिम केयर , आयुष्मान कार्ड , ईएसआईसी योजना के अंतर्गत मुफ्त इलाज की सुविधा भी उपलब्ध है
    शिविर में रजिस्ट्रेशन के लिए 76964-03089 ,98768 -54039 पर कॉल कर सकते है। अस्पताल में किसी भी सुविधा की जानकारी के लिए आप 70181 -03200 पर संपर्क कर सकते है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.