नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब में देर सांय एक अनियंत्रित कार ने दो महिलाओं को रौंद दिया,जिसमें महिलाओं को गंभीर हालत में स्थानीय सिविल अस्पताल पांवटा में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक महिला को मेडिकल कॉलेज नाहन रैफर किया गया है। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को अस्पताल से सूचना मिली कि दो महिलाओं को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल पांवटा लाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई ।
दोनों महिलाएं 40 वर्षीय बबली देवी पत्नी जागा राम निवासी भूपुर पांवटा साहिब ओर सत्या देवी पत्नी सुरेश निवासी बातामंडी पांवटा साहिब फैक्ट्री में काम करके लौट रही थी। तभी विपरीत दिशा से आती के तेज रफ्तारी कार ने अनियंत्रित होकर महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी। कार चालक मौके से फरार हो गया।
आस पास के लोगों की मदद से घायल महिलाओं को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया। जहां सत्य देवी की हालत गंभीर होने के कारण उसे नाहन रैफर किया गया है । मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।