Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    • अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला धार्मिक या कमर्शियल, उठे सवाल
    • ठाकुरद्वारा पाठशाला का उपनिदेशक ने किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक स्तर कमजोर पर कारण बताओ नोटिस
    • नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 10
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»गिरिपार को हक नहीं मिला तो सड़क से संसद तक होगा आंदोलन: हाटी समिति
    हिमाचल प्रदेश

    गिरिपार को हक नहीं मिला तो सड़क से संसद तक होगा आंदोलन: हाटी समिति

    By Himachal VartaDecember 13, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। हाटी समिति पांवटा साहिब की बैठक विश्रामगृह में आयोजित की गई , जिसमें सर्वसमिति से फैसला लिया गया की यदि अभी भी सरकार ने उनकी मांगें नही मानी तो उन्हें मजबूरन आंदोलन करने को विवश होना पड़ेगा।

    बैठक में समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान ने बताया कि हाटी क्षेत्र को जनजातीय क्षेत्र घोषित करवाने की मांग को लेकर जल्द ही प्रदेश और केंद्र सरकार को पत्र भेजे जाएंगे।

    उन्होंने कहा कि इस मामले को लगभग पांच दशकों से लटकाया जा रहा है, जो कि इस क्षेत्र के लोगों के अधिकारों का हनन है। उन्होंने कहा कि अब क्षेत्र का युवा उग्र आंदोलन पर विचार कर रहा है।

    यदि राज्य और केंद्र सरकार ने जल्द प्रभावी कदम नहीं उठाए तो क्षेत्र में उग्र आंदोलन और अनशन शुरू हो सकता है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि 25 दिसंबर को हाटी क्षेत्र की सभी 144 पंचायतों में हाटी की बैठकें आयोजित होगीं। हाटी की पंचायत स्तर की बैठकों में मांग को लेकर प्रस्ताव पास किए जाएंगे।

    सभी 144 पंचायतों के प्रस्ताव प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भेजे जाएंगे। पंचायत स्तर की खुमलियों से पहले आंज भोज पंचायत की समितियों के अध्यक्षों और महासचिवों की 19 दिसंबर को राजपुर में बैठक होगी।

    जिसमें आगामी रणनीति का प्रारूप तैयार किया जाएगा। बैठक में यह भी प्रस्ताव पारित किया गया है कि यदि सरकार समय रहते क्षेत्र के लोगों की मांग को पूरा नहीं करती तो लोग विवश होकर सड़कों से संसद तक प्रदर्शन को मजबूर होंगे।

    हाटी समिति के सदस्यों ने स्पष्ट किया कि आंदोलन पूर्ण रूप से गैर राजनीतिक होगा और आंदोलन में राजनीतिक हस्तक्षेप भी कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    बैठक में समिति के महासचिव गुमान सिंह वर्मा, कुंदन सिंह, अनिल ठाकुर, ब्रह्मानंद शर्मा, जगत तोमर, बलबीर सिंह, पूर्ण ठाकुर, राजेंद्र नेगी और पूर्ण तोमर आदि ने भाग लिया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    • अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला धार्मिक या कमर्शियल, उठे सवाल
    • ठाकुरद्वारा पाठशाला का उपनिदेशक ने किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक स्तर कमजोर पर कारण बताओ नोटिस
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.