Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    • अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला धार्मिक या कमर्शियल, उठे सवाल
    • ठाकुरद्वारा पाठशाला का उपनिदेशक ने किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक स्तर कमजोर पर कारण बताओ नोटिस
    • नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 10
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»दो दशकों से रासूमांदर क्षेत्र में नहीं खुली कोई बैंक शाखा -अरूण मेहता
    हिमाचल प्रदेश

    दो दशकों से रासूमांदर क्षेत्र में नहीं खुली कोई बैंक शाखा -अरूण मेहता

    By Himachal VartaDecember 14, 2021
    Facebook WhatsApp

    राजगढ़ (हिमाचलवार्ता)। बीते दो दशकों से रासूमांदर क्षेत्र में बैंक खोलने की मांग आजतक पूरी नहीं हुई । बता दें कि राजगढ़ ब्लाॅक के रासूमांदर क्षेत्र की पांच पंचायतों की करीब दस हजार आबादी में बैंक सुविधा नहीं है जिसके चलते इस क्षेत्र के विशेषकर किसानों को काफी परेशानी पेश आ रही है। लोगों को बैंक संबधी के कार्यों के लिए शरगांव व यशवंतनगर, हाब्बन अथवा सीमा पर लगते शिमला जिला के गांव बलग जाना पड़ता है । कोटी पधोग के पूर्व प्रधान अरूण मेहता, रमेश सरैक, कपिल कुमार, प्रकाश वर्मा, सोहनलाल , दलीप मेहता, जगमोहन मेहता मान सिंह, काकू शर्मा सहित क्षेत्र के अनेक बुद्धिजीवी वर्ग ने संयुक्त बयान में कहा है कि रासूमांदर में बैंक खोले जाने के नाम पर सभी सरकारों ने उनके साथ बहुत बड़ा धोखा किया है । अरूण मेहता ने बताया कि हिप्र राज्य सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष चंद्रमोहन ठाकुर ने अध्यक्ष पद पर रहते हुए नेरीपुल में सहकारी बैंक की शाखा खोलने बारे आश्वासन दिया गया था । इसी प्रकार 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान पूर्व में रहे पच्छाद के विधायक एवं वर्तमान में सांसद सुरेश कश्यप ने एक महीने की अवधी में बैंक खोलने का लोगों को आश्वासन दिया था जोकि आज तक पूरा नहीं हुआ। इनका कहना है कि चुनाव के दौरान सभी राजनैतिक पार्टियों के नेता रासूमांदर क्षेत्र की जनता के साथ बड़े बड़े वायदे करते हैं परंतु चुनाव बीत जाने के बाद भूल जाते हैं । इनका कहना है कि बीते कई वर्षों से क्षेत्र की पांच पंचायतों माटल भखोग, टाली भुज्जल, कोटी पधोग, देवठी मझगांव और डिब्बर के जनता द्वारा नेरीपुल में बैंक शाखा खोलने की मांग की जा रही है। जिस कारण इस क्षेत्र के लोग बैंक के माध्यम से मिलने वाली विभिन्न सुविधाओं से महरूम हैं ।
    अरूण मेहता ने बताया कि बैंक न होने से इन पंचायतों के किसानों को फसल ऋण व अन्य सुविधाओं इत्यादि का लाभ लेने के लिए सहकारी बैंक यशवंतनगर अथवा हाब्बन जाना पड़ता है । हांलांकि शरगांव में सहकारी बैंक का एक्सटैंशन कांऊटर खोला गया है परंतु फसल ऋण संबधी मामलों इस बैंक में स्वीकृत करने की शक्तियां नहीं है । बता दें कि कुछ महीने पहले पझौता व रासूमांदर की 11 पंचायतों द्वारा मुख्यमंत्री को पंचायत प्रस्ताव भेजकर एक्सटैंशन कांऊटर शरंगांव का दर्जा बैंक शाखा करने की मांग की गई थी परंतु आजतक उस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है ।
    सिरमौर जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक जब इस बारे बात की गई तो उन्होने बताया कि वर्तमान में इस क्षेत्र में बैंक शाखाा खोलने की कोई योजना नहीं है ।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    • अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला धार्मिक या कमर्शियल, उठे सवाल
    • ठाकुरद्वारा पाठशाला का उपनिदेशक ने किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक स्तर कमजोर पर कारण बताओ नोटिस
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.