Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, July 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»इकट्ठा होकर समाज की बुराइयों से लड़े पूर्व सैनिक : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
    हिमाचल प्रदेश

    इकट्ठा होकर समाज की बुराइयों से लड़े पूर्व सैनिक : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक

    By Himachal VartaDecember 17, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। -भारत- पाक 1971 के युद्ध में भारत की पाकिस्तान पर हुई विजय की 50वी वर्षगांठ पर की खुशी में जिला सिरमौर पूर्व सैनिक संगठन की ओर से ऐतिहासिक चौगान मैदान नाहन में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत।

    मीडिया से बात करते हुए पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक ने कहा कि आज हम पाकिस्तान विजय दिवस की स्वर्ण जयंती मना रहे हैं। इस स्वर्ण जयंती समारोह में जिला सिरमौर के दूरदराज इलाकों से भूतपूर्व सैनिक पहुंचे हैं।

    कार्यक्रम में सैनिकों के अलावा वो वीर महिलाएं भी आमंत्रित की गई हैं , जिन्होंने अपना सुहाग और सपूतों का बलिदान दिया है। उन्होंने कहा कि आज हम उन शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं जो इस देश के लिए शहीद हुए हैं।

    कौशिक ने कहा कि सैनिक अपने सेवाकाल में अनुशासन में रहकर देश की सेवा करता है और बाहरी शक्तियों से लड़ता है। उसी प्रकार सेवानिवृत्त होकर सैनिकों को इकट्ठा होकर समाज की बुराइयों से लड़ना होगा।

    पूर्व सैनिकों को क्रपशन एज थनशाखोरी जैसी सामाजिक बुराइयों के अलावा पर्यावरण संरक्षण की ओर भी ध्यान देना चाहिए ताकि स्वस्थ और स्वच्छ समाज का निर्माण हो सके।

    हिमाचल की धरती वीर सपूतों की धरती है। उन्होंने कहा कि हमारा जो यूवा वर्ग है वे इस कार्यक्रम से प्रेरणा ले तथा भारतीय सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करे।

    उन्होंने कहा कि वर्ष 1971 को भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान 16 दिसंबर जिन सैनिकों ने भारत देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया है उसे कभी भुलाया नही जा सकता। इस युद्ध के अंत में 93 हजार पाकिस्तानी सैनिकों ने आत्मसमर्पण कर दिया था और भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी।

    जिला स्तरीय विजय दिवस कार्यक्रम के दौरान उन वीर सैनिकों को सम्मानित किया गया जो देश की सेवा करते हुए चोटिल हो चुके हैं। इसके अलावा शहीदों की माताओं और वीरांगनाओं को भी सम्मानित किया गया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.