Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    • अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला धार्मिक या कमर्शियल, उठे सवाल
    • ठाकुरद्वारा पाठशाला का उपनिदेशक ने किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक स्तर कमजोर पर कारण बताओ नोटिस
    • नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 10
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»पांच दिनों से लापता है 9 वीं में पढ़ने वाली दो स्कूली छात्राएं , जांच में जुटी पुलिस
    हिमाचल प्रदेश

    पांच दिनों से लापता है 9 वीं में पढ़ने वाली दो स्कूली छात्राएं , जांच में जुटी पुलिस

    By Himachal VartaDecember 17, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के गिरिपार के उपमंडल शिलाई के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रोनहाट में पढ़ने वाली दो नाबालिग छात्राएं बीते पांच दिनों से लापता चल रही हैं। परिजनों की शिकायत पर पुलिस अपहरण का मामला दर्ज करके लापता छात्राओ की तलाश में जुट गई है।

    जानकारी के मुताबिक सोमवार 13 दिसम्बर की सुबह दोनों स्कूली छात्राएं ग्राम पंचायत रास्त के गांव देवलाह से रोनहाट स्कूल के लिए रवाना हुई थी। मगर जब देर शाम तक भी वापिस अपने घर नहीं लौटी तो परिवार के लोगों ने सब जगह उनकी तलाश शुरू कर दी।

    रोनहाट स्कूल में पता किया गया तो पता चला कि दोनों छात्राएं सोमवार को स्कूल भी नहीं गई थी। जिसके बाद दोनों छात्राओं के परिवार वालों की तरफ से पुलिस चौकी रोनहाट में शिकायत दर्ज कारवाई गई।

    जानकारी के अनुसार दोनों नाबालिग लड़कियां राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रोनहाट में 9 वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्राएं है। जो सोमवार को अपने-अपने घरों से रोनहाट स्कूल के लिए रवाना तो हुई थी मगर न तो स्कूल पहुंची और न ही पांच दिनों बाद भी वापिस अपने घर लौटी है।

    दोनों लड़कियां बीते पांच दिनों से अपने परिवार और रिश्तेदारों के संपर्क में भी नहीं है। ऐसे में परिजनों द्वारा अंदेशा जताया जा रहा है कि दोनों लापता छात्राओं का किसी नामालूम व्यक्ति द्वारा अपहरण किया गया है। स्कूली छात्राओं के अचानक लापता होने से अन्य अभिभावक भी अपनी बच्चियों को स्कूल भेजने से घबरा रहे है।

    पुलिस की तलाश भी फिलहाल किसी निष्कर्ष तक नहीं पहुंच पाई है। ऐसे में स्थानीय लोगों द्वारा दोनों लापता छात्राओ की सलामती के लिए दुआए और प्रार्थनाए की जा रही हैं।

    उधर डीएसपी पांवटा साहिब वीर बहादुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों लापता छात्राओं के परिजनों की शिकायत पर पुलिस द्वारा मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा विभिन्न टीमें बनाकर लापता किशोरियों की तलाश की जा रहीं है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    • अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला धार्मिक या कमर्शियल, उठे सवाल
    • ठाकुरद्वारा पाठशाला का उपनिदेशक ने किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक स्तर कमजोर पर कारण बताओ नोटिस
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.