Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, July 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»पूरा नहीं होगा भाजपा का मिशन रिपीट का सपना : कौल सिंह
    हिमाचल प्रदेश

    पूरा नहीं होगा भाजपा का मिशन रिपीट का सपना : कौल सिंह

    By Himachal VartaDecember 23, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। एक तरफ हिमाचल प्रदेश में मौजूदा जयराम सरकार चार साल पूरे होने का जश्न मना रही है तो दूसरी तरफ विपक्षी पार्टी कांग्रेस लगातार हमलावर है। नाहन में कल शाम पूर्व मंत्री व हिमाचल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर मीडिया से रूबरू हुए इस दौरान उन्होंने जयराम सरकार पर जमकर निशाना साधा।

    मीडिया से बात करते हुए कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि चार साल के कार्यकाल में जयराम सरकार हिमाचल में विकास कार्य को करवाने में विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सिराज व धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र तक विकास कार्य करवाने में सीमित है। उन्होंने आरोप लगाया कि सीधे तौर पर यहां भ्रष्टाचार से भी समझौता किया जा रहा है।

    कौल सिंह ठाकुर ने यह भी कहा कि हिमाचल प्रदेश में जब जब कांग्रेस की सरकार आई है तब तब पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में विकास कार्य हुए हैं उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार को जनता ने पूरी तरीके से नकार दिया है।

    ठाकुर ने कहा कि हाल में हिमाचल प्रदेश में हुए उपचुनाव में जनता ने महंगाई बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ वोट दिया है और यह साबित कर दिया है कि प्रदेश की जनता मौजूदा सरकार से तंग आ चुकी है उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनाव 2022 में हिमाचल में कांग्रेस सरकार बनाएगी।

    उन्होंने कहा कि हिमाचल में डबल इंजन की सरकार होने का ड्रामा होता आया है , लेकिन विकास को लेकर केन्द्र में सात साल में मोदी का इंजन फेल होकर रह गया है और हिमाचल में पिछले चार साल में विकास का इंजन स्टार्ट ही नहीं हुआ।

    कौल सिंह ने आरोप लगाया की आने वाले दिनों में जिन परियोजनाओं के शिलान्यास व उद्घाटन पीएम मोदी करने मंडी आ रहे है। इन सभी परियोजनाओं की डीपीआर कांग्रेस के कार्यकाल में बनी थी और कांग्रेस सरकार ने ही इनकी मंजूरी दी थी। कौल सिंह ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री में मंडी के एक मंत्री की संगत में रहकर झूठ बोलना व भ्रष्टाचार करना सीख गये है।

    कौल सिंह ने आरोप लगाया कि जयराम सरकार ने चार साल में जितना कर्ज लिया उतना तो कांग्रेस सरकारों ने कभी नही लिया। उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ कि पुलिस कर्मचारियों को अपनी मांगों को मुख्यमंत्री आवास को घेरना पड़ा ओर विरोध स्वरूप मेस का खाना त्याग दिया।

    यह सरकार कर्मचारी विरोधी साबित हुई है। कौल सिंह ने कहा कि हाल ही में हुए चार सीटों के उपचुनाव में जनता ने भाजपा सरकार को ट्रेलर दिखा दिया है। सूबे के लोग सरकार की गलत नीतियों से त्रस्त है और सरकार से जनता का मोहभंग हो चुका है।

    कौल सिंह ने मुख्यमंत्री से श्वेत पत्र जारी करने की मांग करते हुए कहा की तभी सरकार के विकास व खर्चे का सच सामने आ सकता है। कौल सिंह ने साफ किया कि कांग्रेस एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी। लेकिन मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा इस पर कौल सिंह ने चुप्पी साधे रखी। इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुंवर अजय बहादूर सिंह व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.