Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, July 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल में क्रिसमस दिवस का आयोजन
    हिमाचल प्रदेश

    अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल में क्रिसमस दिवस का आयोजन

    By Himachal VartaDecember 25, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल में 25 दिसम्बर को क्रिसमस दिवस का आयोजन बहुत ही उत्साहपूर्वक किया गया। इन दिनों लगभग सभी विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश चला हुआ है। अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल ने जिले में पहली बार विंटर कैंप का आयोजन करवा कर बच्चो के इस अवकाश को यादगार क्षणों में परवर्तित करने का प्रयास किया है।
    अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल में विंटर कैंप के दौरान नाहन व् आसपास के क्षेत्रो से आये बच्चो को योगा, फुटबाल , रोलर स्केटिंग , शूटिंग , बैडमिंटन व् टेबल टेनिस जैसे खेल अनुभवी ट्रेनेरो के देख रेख में खेलने का अवसर प्राप्त हो रहा है वही ये छात्र संगीत , नृत्य , आर्ट एंड क्राफ्ट व् कंप्यूटर कॉडिंग जैसी गतिविधियों का भी आनंद उठा रहे है।
    क्रिसमस डे के उपलक्ष्य पर विद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ। विद्यालय में क्रिसमस ट्री को सजाया गया व् Gems Session का आयोजन हुआ । बच्चो ने अपनी विभिन्न कलाओ जैसे नृत्य , संगीत व अभिनय को प्रदर्शित किया। क्रिसमस डे पर विद्यालय में क्रिसमस केक काटा गया। विद्यालय के चेयरमैन श्री अनिल जैन जी ने विंटर कैंप में आये सभी छात्रों को क्रिसमस दिवस की शुभकामनाये दी तथा जनरल सेक्रेटरी श्री सचिन जैन जी ने बताया की अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल इसी प्रकार क्षेत्र के छात्रों की प्रतिभा को निखारने के लिए प्रयासरत रहेगा। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राजेश सोलंकी जी ने सभी बच्चों को क्रिसमस के उपलक्ष्य पर एकता, प्रेम व भाईचारे का सन्देश दिया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.