Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, July 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना से कौशल्या देवी का जीवन हुआ खुशहाल
    हिमाचल प्रदेश

    मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना से कौशल्या देवी का जीवन हुआ खुशहाल

    By Himachal VartaDecember 26, 2021
    Facebook WhatsApp

    हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं के उत्थान एवं कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। इसी दिशा में महिला सशक्तिकरण एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए भी कई योजनाए क्रियान्वित की जा रही है। इन योजनाओं में से एक है मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना जिसके तहत गरीब परिवारों को निःशुल्क एलपीजी गैस कनेक्शन प्रदान किए जा रहे हैं। योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के अधिक से अधिक पात्र परिवारों को निःशुल्क एलपीजी गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाना है ताकि खाना बनाते समय महिलाओं को धुएँ से होने वाली बीमारियों से निजात मिल सके।
    चूल्हे पर खाना पकाने में जहां अधिक समय लगता है वहीं खाना बनाते समय लकड़ियों से निकलने वाला धुआँ आखों के साथ-साथ हमारे स्वास्थ्य को भी नुकसान पहुँचाता है। ऐसी ही समस्या से जुझ रहीं थीं जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल के शलाना पंचायत के कड़ियुत गांव की कौशल्या देवी जिन्हें खाना बनाने के लिए 3-4 किलोमीटर दूर जा कर जंगल से बालन लकड़ियाँ लानी पड़ती थी और लकड़ियाँ इक्ठठी करने में ही उनका बहुत सारा समय लग जाता था। उन्होंने बताया कि रसोई घर में खाना बनाते समय धुएँ इत्यादि के कारण भी मुश्किलें आती थीं।
    लेकिन इसी दौरान ग्राम पंचायत के उपप्रधान ने प्रदेश सरकार द्वारा आरम्भ की गई मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के बारे में कौशल्या देवी को जानकारी दी गई। जानकारी मिलने पर उन्होंने इस योजना के अन्तर्गत निःशुल्क गैस कनेक्शन लेने के लिए आवेदन किया और लगभग एक-डेढ माह के भीतर ही उन्हें इसकी स्वीकृति भी मिल गई।
    कौशल्या देवी ने बताया कि मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत निःशुल्क रसोई गैस मिलने के बाद खाना पकाना आसान हो गया है। अब पहले की तरह रोटी बनाने के लिए बालन लकड़ियां इकत्रित करने के लिए जंगल जाना नहीं पड़ता हैं और धुएँ से भी छुटकारा मिला है। उन्होंने बताया कि पारंपरिक चूल्हे पर भोजन तैयार करने के लिए ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ता था और धुएं की समस्या के साथ-साथ लकड़ियां गिली होने पर खाना समय पर तैयार करना भी मुश्किल होता था। परन्तु अब एलपीजी गैस मिलने से जहां कम समय में जल्दी खाना तैयार किया जा सकता है वहीं धुएं से भी छुटकारा मिला है। वह बताती हैं कि इससे पूर्व खाना बनाने में अधिक समय लगने से उन्हें घर के अन्य कार्य निपटाने में काफी दिक्कतें पेश आती थी, लेकिन अब घरेलू कार्य करने के लिए भी पर्याप्त समय मिल रहा है।
    कौशल्या देवी ने बताया कि मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत निःशुल्क धुआँ रहित चूल्हा मिलने से वह बहुत खुश हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के अन्तर्गत राज्य के सभी पात्र परिवारों को निःशुल्क गैस कुनेक्शन प्रदान कर धुएं से निजात दिलाने के लिए प्रदेश सरकार तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का दिल से आभार व्यक्त किया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.