Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नाहन चौगान मैदान में मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस – उपायुक्त
    सिरमौर

    नाहन चौगान मैदान में मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस – उपायुक्त

    By Himachal VartaJanuary 5, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन, हिमाचलवार्ता05 जनवरी (संजय सिंह) :- सिरमौर में गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय समारोह नाहन के ऐतिहासिक चौगान में 26 जनवरी, 2022 को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।
    यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने आज यहां गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को इस समारोह में अपने बच्चों सहित शामिल होने के लिए कहा ताकि उन्हें छोटी उम्र से ही देश भक्ति की भावना पैदा हो सके।
    उन्होंने बताया कि 26 जनवरी को प्रातः 11 बजे मुख्य अतिथि द्वारा चौगान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। इसी प्रकार, परेड का निरीक्षण एवं मार्च पास्ट की सलामी लेने के उपरांत मुख्य अतिथि अपना शुभ संदेश देंगे। इससे पहले मुख्य अतिथि द्वारा हिमाचल निर्माता डॉ0 वाई0एस0परमार की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा तथा उसके उपरान्त शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को नमन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान चौगान मैदान में विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
    इस कार्यक्रम में पुलिस तथा होमगार्ड के जवानों द्वारा मार्च पास्ट आकर्षण का मुख्य केन्द्र होगा। इसके अतिरिक्त, समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि समारोह में कोविड अनुरूप व्यवहार सुनिश्चित किया जाएगा।
    उन्होंने नगर परिषद नाहन के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि चौगान मैदान की आवश्यक सफाई एवं मुरम्मत का कार्य समय पर पूरा करें। इसके अतिरिक्त, शहीद स्मारक पर भी श्रद्धांजलि देने हेतु पुष्प एवं अन्य आवश्यक प्रबंध किए जाएं। उन्होंने समारोह स्थल पर बिजली, पानी एवं अन्य सभी प्रबन्धों के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए।
    इससे पहले सहायक आयुक्त डॉ प्रियंका चंद्रा ने उपायुक्त सहित बैठक में आए सभी अधिकारियों का स्वागत किया और बैठक की कार्यवाही मदवार प्रस्तुत की।
    बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर सोनाक्षी सिंह तोमर के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.