Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»शिमला: सीएम जयराम बोले- कोरोना मामले बढ़ते रहे तो दो-चार दिन में करेंगे और सख्ती
    शिमला

    शिमला: सीएम जयराम बोले- कोरोना मामले बढ़ते रहे तो दो-चार दिन में करेंगे और सख्ती

    By Himachal VartaJanuary 18, 2022
    Facebook WhatsApp

    18 जनवरी {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:-सीएम ने मंगलवार को राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला के परिसर में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा है कि प्रदेश में कोरोना से मौतें बढ़ी हैं। सरकार इससे चिंता में है। सीएम ने कहा कि इस संबंध में अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की है।

    मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना के मामले जिस रफ्तार से बढ़ रहे हैं, उससे सरकार चिंतित है। यही परिस्थिति रही तो दो-चार दिन में बंदिशें बढ़ाने पर विचार करेंगे। हालांकि, सीएम ने प्रदेश की सीमाओं पर सख्ती पर हामी नहीं भरी और कहा कि आज की परिस्थितियां ऐसी नहीं हैं कि सीमाओें पर बंदिशें बढ़ाएं।  सीएम ने मंगलवार को राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला के परिसर में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा है कि प्रदेश में कोरोना से मौतें बढ़ी हैं। सरकार इससे चिंता में है। सीएम ने कहा कि इस संबंध में अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश ही नहीं, देश में भी संक्रमण दर बढ़ गई है। इस बारे में हिमाचल प्रदेश को अलग से अध्ययन करने की जरूरत नहीं है। पूरी दुनिया में एक सी स्थिति है।

    ओमिक्रॉन की टेस्टिंग लैब न होने पर केंद्र से बात की, नमूनों की रिपोर्ट जल्दी मांगी

    राज्य में ओमिक्रॉन की टेस्टिंग लैब नहीं होने के सवाल पर मुख्यमंत्री बोेले कि इस बारे मेें केंद्र के समक्ष अपना पक्ष रखा है। जो नमूने भेजे जा रहे हैं, उनकी रिपोर्ट जल्दी आए, ऐसी व्यवस्था बनाने का आग्रह किया है।

    अनुशासित बल के नाते संयम रखें कांस्टेबल, हो रहा विचार : जयराम

    पुलिस कांस्टेबलों के संशोधित पे बैंड के मसले पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि वे अनुशासित बल होने के नाते संयम रखें। उनकी सारी बातों पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। निश्चित रूप से अगर वे संयम रखेंगे तो अच्छा ही होगा।

    छात्रों के निष्कासन मामले में जयराम ने भी मांगी रिपोर्ट

    कांग्रेस विधायक दल की ओर से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से निष्कासित एनएसयूआई से संबंधित तीन छात्रों को बहाल करने की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस बारे में रिपोर्ट मांगी गई है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.