Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय सराहां में द्वितीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित
    • 10 व 11 अक्तूबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
    • जे.बी.टी. पोस्ट कोड 25004 के चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन 12 एवं 13 को
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 10
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»8 दिनों में 20 लाख के घाटे में आया एचआरटीसी नाहन डिपो!
    सिरमौर

    8 दिनों में 20 लाख के घाटे में आया एचआरटीसी नाहन डिपो!

    By Himachal VartaJanuary 20, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन संजय सिंह  20 जनवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :-;कोरोना की दहशत का असर एचआरटीसी जिला सिरमौर पर भी दिखना शुरू हो चुका है। बीते 12 जनवरी से 20 जनवरी तक एचआरटीसी डिपो नाहन को दो लाख रुपए प्रतिदिन के हिसाब से घाटा हो रहा है। कोरोना की दहशत के चलते एचआरटीसी बस अड्डा नाहन से सवारियां भी लगभग गायब हो चुकी है और इससे भी बड़ी बात यह है कि इस घाटे के चलते करीब 7 रूट पूरी तरह से प्रभावित हो चुके हैं।

    जिसके चलते मणिकरण-हरिद्वार बस सेवा बंद कर दी गई है। इसके अलावा नाहन से शिमला जो सुबह बस जाती थी उसको सुबह 6:15 पर सुपरफास्ट के साथ कंबाइंड कर दिया गया है। पिछले कई दिनों से नाहन-दिल्ली जाने वाली सुबह की बस पूरी तरह से घाटे में चल रही थी। सवारियां ना होने के कारण नाहन-दिल्ली बस सेवा भी बंद कर दी गई है।

    नाहन-सराहां तक जाने वाली बस को शिमला के साथ कंबाइंड कर दिया गया है। यह बस 5:10 पर शाम को चलती थी। इसी प्रकार नाहन-दघेड़ा बस को गातू जाने वाली बस के साथ अटैच करते हुए समय शाम के 5:15 का रख दिया गया है। तो वही नाहन विकासखंड के अंतर्गत चासी-कौंलावाला भूंड बस सेवा जो शाम को 5:30 पर चलती थी इस बस को भी पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।

    उधर, एचआरटीसी नाहन बस अड्डा के सह प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अभी तक 12 जनवरी से 20 जनवरी तक करीब 20 लाख रुपए का घाटा एचआरटीसी को हुआ है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय सराहां में द्वितीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित
    • 10 व 11 अक्तूबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
    • जे.बी.टी. पोस्ट कोड 25004 के चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन 12 एवं 13 को
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.