Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    • शिलाई विधानसभा क्षेत्र के संस्थानों से खिलवाड़ बंद करे सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, June 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»एबीसीआई कंपनी के आगे वन विभाग बेवस , बिना परमिशन के काटे जा रहे सैकड़ों हरे पेड़
    सिरमौर

    एबीसीआई कंपनी के आगे वन विभाग बेवस , बिना परमिशन के काटे जा रहे सैकड़ों हरे पेड़

    By Himachal VartaJanuary 22, 2022
    Facebook WhatsApp
    पांवटा साहिब  22 जनवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- पांवटा साहिब-शिलाई नेशनल हाईवे में काम कर रही एबीसीआई कंपनी की मनमानी रोकने का नाम नहीं ले रही है। कंपनी ने कच्ची ढांग के पास हरे पेड़ों को धराशाई कर दिया है। इससे पहले भी निर्माणाधीन कंपनी ने 5 दर्जन से अधिक पेड़ गिराए थे।
    जिस पर वन विभाग ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। जिससे वन विभाग की कार्यप्रणाली पर कई सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब-शिलाई-गुम्मा नेशनल हाईवे का निर्माण कार्य इन दिनों बड़े जोरों पर चला हुआ है।
    पांवटा साहिब से सतौन तक  25 किलोमीटर का कार्य एबीसीआई कंपनी को मिला है।नेशनल हाईवे में चौड़ीकरण में सैकड़ों पेड़ काटे गए है। जिसकी अनुमति उच्च न्यायालय से ली गई थी। लेकिन पांवटा साहिब से सतौन के बीच एबीसीआई कंपनी ने दर्जनों ऐसे हरे पेड़ गिराये है। जिनकी कोई अनुमति नहीं ली गई है।
    इन दिनों एबीसीआई कंपनी ने सतौन के नजदीक कच्ची ढांग के पास सड़क के चौड़ीकरण का कार्य शुरू किया हुआ है। जिसमें कच्ची ढांग के पास कंपनी ने हरे पेड़ धराशाई कर दिये हैं और आधा दर्जन से अधिक पेड़ गिरने के कगार पर है।
    कंपनी द्वारा गिराए गए पेड़ों पर वन विभाग ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। हालांकि वन विभाग की एक टीम मौके पर पहुंचकर रिपोर्ट तैयार की गई है। लेकिन आगामी कार्रवाई अभी तक अमल में नहीं लाई गई है।
    उधर वन विभाग पांवटा साहिब के डीएफओ कुणाल अंग्रीश ने बताया की सूचना मिलते की रेंज अधिकारी को मौके पर भेजा गया था। जिसकी रिपोर्ट तैयार की गई है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.