Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»शराब के नशे में धुत्त सैलानी ने पुलिस अधिकारी को जड़ा थप्पड़ , बाद में करनी पड़ी हवालात की सैर
    शिमला

    शराब के नशे में धुत्त सैलानी ने पुलिस अधिकारी को जड़ा थप्पड़ , बाद में करनी पड़ी हवालात की सैर

    By Himachal VartaJanuary 22, 2022
    Facebook WhatsApp

    शिमला 22 जनवरी {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:-पहाड़ों पर इन दिनों जबरदस्त ठंड पड़ रही है। इस मौसम का लुत्फ उठाने सैलानी शिमला का रुख कर रहे हैं , लेकिन कुछ सैलानी अपने एंजॉयमेंट के साथ साथ पुलिस के लिए सरदर्द बने हुए हैं।

    पहाड़ों पर इन दिनों जबरदस्त ठंड पड़ रही है। इस मौसम का लुत्फ उठाने सैलानी शिमला का रुख कर रहे हैं , लेकिन कुछ सैलानी अपने एंजॉयमेंट के साथ साथ पुलिस के लिए सरदर्द बने हुए हैं। दरअसल शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे शिमला के संजौली टनल पर उस समय अफरातफरी मच गई जब पुलिस से बहस करते करते एक सैलानी ने पुलिस कर्मी को थपड़ जड़ दिए।

    ढली थाना प्रभारी एस एस गुलेरिया ने बताया कि इससे पहले 2 गाड़ियों में टक्कर हो गई। टनल के समीप तैनात पुलिस जवान ने मौके पर ढली पुलिस थाना को मामले की सूचना दे दी। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंच गईं और दोनो गुटों में समझौता करवाने की कोशिश कर रही थी।

    ऐसे में दिल्ली नंबर की गाड़ी के पर्यटक ने शराब पी हुई थी जिसके बाद उसने पुलिस से बदतमीजी की और टनल के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा किया। इसके साथ ही दिल्ली से शिमला आया सैलानी सड़क पर लेट गया। यही नहीं पुलिस को शराब पीते इस सैलानी को काबू करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

    ऐसे में करीब 30 मिनट तक टनल के बाहर दोनो तरफ से जाम लग गया। वहीं पुलिस ने जब पर्यटक को समझाने की कोशिश की तो ऐसे में वह पुलिस के साथ गाली गलोच करने लगा और देखते ही देखते पर्यटक ने एक एएसआई पर थप्पड़ों की बरसात शुरू कर दी।

    मौके पर पहुंची ढली पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है। फिलहाल सैलानी को थाने ले जा कर पूछताछ की जा रही है। ढली थाना प्रभारी एस एस गुलेरिया का कहना है की शराब के नशे में धुत दिल्ली का सैलानी शिमला अपनी बेटी के साथ आया है। पुलिस सबसे पहले उसका मेडिकल करवाएगी उसके बाद उस सैलानी पर उचित कार्यवाही की जाएगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.