Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    • शिलाई विधानसभा क्षेत्र के संस्थानों से खिलवाड़ बंद करे सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, June 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»त्रिलोकपुर रोड़ कालाअंब में मौत को दावत देता गंदे पानी का नाला
    सिरमौर

    त्रिलोकपुर रोड़ कालाअंब में मौत को दावत देता गंदे पानी का नाला

    By Himachal VartaJanuary 24, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन संजय सिंह  24 जनवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- औद्योगिक क्षेत्र काला अंब दर्जनों समस्याओं के चलते काला पानी बनता जा रहा है। काला अंब-त्रिलोकपुर मार्ग पर पशुपति इंडस्ट्री के ठीक सामने बिना बैरिकेड के नाला मौत को दावत दे रहा है। बता दें कि यह सड़क लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत आती है। स्थानीय लोगों में शामिल बिंदर, रिंकू, राम सिहासन, जीत सिंह आदि दर्जनों लोगों ने प्रशासन से गंदे नाले पर बैरिकेड अथवा पैरापिट लगाने की मांग की है।

    प्रदीप, संजीव व चमन लाल का कहना है कि मुख्य सड़क से गुजर रहे इस नाले की गहराई बहुत ज्यादा है। बगैर पैरापिट के कई बार इस नाले में गंभीर दुर्घटनाएं भी घट चुकी हैं। उन्होंने कहा कि त्रिलोकपुर मेले के दौरान सड़क पर अधिक ट्रैफिक रहता है। यही नहीं इंडस्ट्रियल एरिया होने के कारण इस सड़क से भारी और बड़े वाहन गुजरते हैं। जिसके चलते पैदल चलने वालों को गहरे नाले में गिरने का खतरा बना रहता है।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने इस बाबत लोक निर्माण विभाग व प्रशासन को कई बार शिकायत भी दी है। बावजूद इसके समस्या का समाधान नहीं निकल पाया है। वहीं स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि मुख्य सड़क के आसपास सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। व्यापारियों का कहना है कि बेसहारा पशुओं की वजह से डस्टबिन में फेंकी गंदगी सड़क के चारों ओर फैल जाती है।

    सड़क के नजदीक फैली हुई गंदगी ना केवल बीमारियों को न्योता दे रही है बल्कि हर वक्त बड़ी महामारी का खतरा भी बना रहता है। गौरतलब हो कि यह सड़क प्रदेश के प्रमुख शक्तिपीठों में शुमार मां बाला सुंदरी के मंदिर त्रिलोकपुर तक जाती है। लोगों का कहना है कि नवरात्रों के दौरान सड़क पर लोगों को पैदल चलने में भारी परेशानी उठानी पड़ती है।

    लोगों की मांग है कि अन्य व्यवस्थाओं के साथ-साथ सड़क के दोनों ओर सुरक्षा दीवार के साथ पैदल मार्ग भी बनाया जाए। लोगों का कहना है कि श्रद्धालु मंदिर तक पैदल आते-जाते हैं मगर ट्रैफिक अधिक होने के कारण अक्सर दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है। स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि कुछ फैक्ट्रियों से अत्यधिक प्रदूषण फैल रहा है।

    प्रदूषण के चलते लोग सांस की बीमारी अथवा ट्यूबरक्लोसिस जैसी बीमारियों से पीड़ित हो रहे हैं। लोगों ने मांग करी है कि क्षेत्र में हेल्थ कैंप सुनिश्चित किए जाएं। जिसमें लोगों का निशुल्क इलाज संभव हो सके। मनोज, जगीर सिंह, चमन लाल आदि ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द उनकी समस्याओं का समाधान निकाला जाए।

    उधर, एक्शिन लोक निर्माण विभाग वीके अग्रवाल ने कहा कि समस्या गंभीर है मगर मेरे संज्ञान में अभी मामला आया है। जल्द ही सड़क से गुजरने वाले नाले के दोनों और सुरक्षा दीवार अथवा बैरिकेट्स लगवाए जाएंगे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.