Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    • शिलाई विधानसभा क्षेत्र के संस्थानों से खिलवाड़ बंद करे सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, June 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»राष्ट्र को नई दिशा देने में सक्षम है नए मतदाता -राम कुमार गौतम
    सिरमौर

    राष्ट्र को नई दिशा देने में सक्षम है नए मतदाता -राम कुमार गौतम

    By Himachal VartaJanuary 25, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन  संजय सिंह  25 जनवरी {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:-जिला सिरमौर में आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर नाहन के बचत भवन में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नए मतदाता राष्ट्र को नई दिशा देने में सक्षम है।उन्होंने कहा कि हमारा संविधान हमें धर्म, मूल वंश, जाति, समुदाय व भाषा से ऊपर उठकर 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी नागरिकों को मतदान करने का विशेष अधिकार देता है। मतदान के दौरान बुद्धिमता के प्रयोग से हम सक्षम लोगों का चयन कर देश को नई दिशा देने में अपनी भूमिका निभाते हैं।     उन्होंने कहा कि आज ही के दिन 25 जनवरी 1950 को राष्ट्रीय चुनाव आयोग की स्थापना हुई थी जिस के उपलक्ष में हम राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाते हैं। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित लोगोंको लोकतंत्र में अपनी पूरी आस्था रखते हुए देश की लोकतांत्रिक परंपराओं कीमर्यादा को बनाए रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से अपनेमताधिकार का प्रयोग करने के लिए शपथ दिलाई।उन्होंने कहा कि आगामीविधानसभा चुनाव-2022 के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए गए विशेषसंक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला सिरमौर में 7741 नए मतदाताओं कोमतदाता सूची में शामिल किया गया है और विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रमके बाद जिला सिरमौर में मतदाताओं की संख्या 386690 हो गई है, जिसमें 201843पुरुष मतदाता व 184847 महिला मतदाता शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इसअभियान के दौरान निर्वाचन फॉर्म नंबर 6 के तहत 7741 लोगों को जोड़ा गया जबकि251 लोगों के आवेदन को अस्वीकार किया गया। इसके अतिरिक्त, फॉर्म नंबर 7 के अंतर्गत जिला सिरमौर में 1478 लोगों की मृत्यु व स्थान परिवर्तन पर नाम मतदाता सूचियों से हटाया गया।      राम कुमार गौतम ने जिलावासियों से अपील करते हुए कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए अभी भी नए मतदाता, जोकि 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं,वह समुचित फॉर्म भर कर अपना नाम दर्ज करवाने के लिए नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, जन्मतिथि का साक्ष्य तथा अपने आवास से संबंधित दस्तावेज की प्रति सहित मतदान केंद्र के अभिहित अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवा सकते हैं।

     

     

     

     

     

    इस अवसर पर उपायुक्त ने जिला मेंनई मतदाता सूची में नाम दर्ज करने वाली वेदिका चौहान, आदिल, हर्ष, काजल वध्रव दुग्गल को मतदाता पहचान पत्र देकर सम्मानित किया।राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चन्द्रा का संदेश  प्रसारित किया गया।इस अवसर पर तहसीलदार निर्वाचन राजेंद्र शर्मा ने विभाग द्वारा जिला सिरमौर में नए मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।इस कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर सोनाक्षी सिंह तोमर, जिला राजस्व अधिकारी नारायण सिंह चौहान,नायब तहसीलदार निर्वाचन गोपीचंद डोगरा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी वबीएलओ उपस्थित रहे

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.