Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    • शिलाई विधानसभा क्षेत्र के संस्थानों से खिलवाड़ बंद करे सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, June 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नाहन में डांडिपुर सड़क को लेकर भाजपा कांग्रेस आमने सामने
    सिरमौर

    नाहन में डांडिपुर सड़क को लेकर भाजपा कांग्रेस आमने सामने

    By Himachal VartaJanuary 28, 2022
    Facebook WhatsApp
     नाहन संजय सिंह 28 जनवरी {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:-बिंदल बोले लोगों को गुमराह कर रहे कांग्रेस नेता
    जिला मुख्यालय नाहन के साथ लगती देवनी पंचायत के डांडिपुर  गांव की सड़क को लेकर कांग्रेस व भाजपा आमने-सामने आ गई है। डांडीपुर गांव की सड़क समस्या को लेकर 2 दिन पहले कांग्रेस नेता नसीम मोहम्मद दिदान  मीडिया के सामने आए थे और उन्होंने सड़क निर्माण ना होने के लिए मौजूदा सरकार को जिम्मेवार ठहराया था।
    जिला मुख्यालय नाहन में आज मीडिया से बात करते हुए स्थानीय भाजपा विधायक राजीव बिंदल ने कांग्रेस नेता नसीम मोहम्मद दीदान पर पलटवार किया है और सड़क सुविधा ना मिलने के लिए यहां पूर्व सरकार को जिम्मेवार ठहराया है ।
    राजीव बिंदल ने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र से अधिकतर समय कांग्रेस ने ही प्रतिनिधित्व किया है यदि कांग्रेस नेता इस गांव की समस्या को लेकर इतना गंभीर रहते तो आज तक सड़क का निर्माण कर लिया होता बिंदल ने कहा कि डांडिपुर गांव की समस्या को लेकर मौजूदा सरकार गंभीर है और मौजूदा में फॉरेस्ट क्लीयरेंस ना मिलने के चलते सड़क निर्माण नहीं हो पा रहा है।
    बिंदल ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 2018 में खुद इस सड़क का शिलान्यास किया है। बिंदल ने कहा की सड़क की समस्याओं को लेकर वह खुद चिंतित है और चाहते हैं कि गांव के लोगों को जल्द से जल्द सड़क सुविधा मिले।
    कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र के मुख्य मार्ग को दुरुस्त करने में पूर्व सरकार नाकाम रही है ऐसे में ब्रांच  सड़कों को बनने में समय लगेगा। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण को लेकर पूर्व सरकार ने फॉरेस्टक्लीयरेंस को लेकर कोई मामला नहीं उठाया था  ऐसा में इस सड़क निर्माण में वक्त लगेगा।
    उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार द्वारा देवनी पंचायत में करीब 40 करोड़ रुपए विभिन्न विकासात्मक योजनाओं पर खर्च किए जा रहे है जो शायद कांग्रेस नेताओं को नजर नहीं आ रहे
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.