नाहन संजय सिंह 31 जनवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) : – नाहन में दिल्ली गेट के समीप एमसी कॉम्प्लेक्स की एंट्री पर एक बड़ा हादसा टल गया। यहां घूमने आए पर्यटकों की गाड़ी (पीबी 13 एएफ-51 51) पार्किंग के धोखे में सीधे सीढ़ियां उतर गई। इस दुर्घटना में चालक की जान तो बची ही, जो लोग कॉम्प्लेक्स के बाहर गैलरी में धूप सेक रहे थे वह भी बाल-बाल बच गए। दुर्घटना की बड़ी वजह एमसी कॉम्प्लेक्स सेकेंड फ्लोर के ऊपर लगा पार्किंग का बोर्ड है। यह पार्किंग का बोर्ड बिल्कुल एमसी कॉम्प्लेक्स की निचली दुकानों के एंट्री प्वाइंट पर लगा हुआ है। बाहर से आने वाले सैलानी शहर घूमने के लिए पार्किंग के चक्कर में बोर्ड देख सीधा एंट्री कर जाते हैं। ऐसा नहीं कि यह दुर्घटना पहली बार हुई हो इससे पहले भी दो बार टूरिस्ट पार्किंग का बोर्ड देखकर सीधे सीढ़ियां उतर चुके हैं। जबकि पार्किंग के लिए दूसरी ओर से रास्ता है। गाड़ी में बैठे पर्यटक को कोई चोट नहीं आई। गाड़ी को काफी नुकसान हुआ है।
Breakng
- प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय सराहां में द्वितीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित
- 10 व 11 अक्तूबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
- जे.बी.टी. पोस्ट कोड 25004 के चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन 12 एवं 13 को
- 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
- सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
- सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
Saturday, October 10
