Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय सराहां में द्वितीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित
    • 10 व 11 अक्तूबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
    • जे.बी.टी. पोस्ट कोड 25004 के चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन 12 एवं 13 को
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 10
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»ग्रीष्मकालीन स्कूल: नॉन बोर्ड कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाओं को लेकर अभी संशय
    शिमला

    ग्रीष्मकालीन स्कूल: नॉन बोर्ड कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाओं को लेकर अभी संशय

    By Himachal VartaFebruary 2, 2022
    Facebook WhatsApp

    शिमला 02 फरवरी {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:- प्रदेश में अगर जल्द ही स्कूल खुले तो इन कक्षाओं के विद्यार्थियों की ऑफलाइन नहीं तो मार्च में ऑनलाइन ही परीक्षाएं होंगी। दोनों व्यवस्थाओं को लेकर शिक्षा विभाग ने मंथन शुरू कर दिया है।

    हिमाचल प्रदेश में नॉन बोर्ड कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाओं पर अभी संशय बना हुआ है। ग्रीष्मकालीन स्कूलों में पहली, दूसरी, चौथी, छठी और सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों के अभी पेपर होने हैं। प्रदेश में अगर जल्द स्कूल खुल गए तो इन कक्षाओं के विद्यार्थियों की ऑफलाइन नहीं तो मार्च में ऑनलाइन ही परीक्षाएं होंगी। दोनों व्यवस्थाओं को लेकर शिक्षा विभाग ने मंथन शुरू कर दिया है। तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षा की परीक्षाएं इस वर्ष से स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से ली जानी हैं। प्रश्नपत्र बोर्ड की ओर से तैयार होंगे।

    उत्तरपुस्तिकाओं की जांच स्कूल से लेकर ब्लॉक स्तर तक होंगी। इनकी परीक्षाओं को लेकर भी जल्द प्रदेश सरकार फैसला लेगी। उधर, नॉन बोर्ड कक्षाओं की परीक्षाओं को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। कोरोना संक्रमण के मामलों के चलते सरकार ने ग्रीष्मकालीन जिलों में पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल बंद रखे हैं। अभी इन कक्षाओं के विद्यार्थियों की ऑनलाइन पढ़ाई जारी है। ऐसे में आने वाले दिनों में ही स्पष्टता आएगी कि परीक्षाएं किस प्रकार से ली जाएगी।

    टर्म-2 परीक्षाओं के लिए 15 तक जमा करवाए जा सकेंगे प्रवेश पत्र

    वहीं, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा के नियमित परीक्षार्थियों की टर्म-टू परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र बिना विलंब शुल्क 15 फरवरी तक जमा करवाने का समय निर्धारित किया है। हालांकि, विलंब शुल्क 100 रुपये के साथ 21 फरवरी तक प्रवेश पत्र जमा किए जा सकते हैं। शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि दसवीं कक्षा की टर्म टू परीक्षा के लिए 15 फरवरी तक सभी विषयों के लिए 400 रुपये, जबकि जमा दो कक्षा के सभी विषयों के साथ बिना विलंब शुल्क 500 रुपये के साथ 15 फरवरी तक प्रवेश पत्र मांगे गए हैं। दसवीं और जमा दो के कंपार्टमेंट, अतिरिक्त विषय, इंग्लिश केवल, अंक सुधार और डिप्लोमा होल्डर्स री-अपीयर के पात्र परीक्षार्थी भी प्रवेश पत्र जमा कराने का समय तय किया गया है।

    उन्होंने बताया कि दसवीं में कंपार्टमेंट केवल अंग्रेजी के लिए बिना विलंब शुल्क 15 फरवरी तक 550 रुपये, जबकि विलंब शुल्क 1000 रुपये के साथ 21 फरवरी, दसवीं में एक अतिरिक्त विषय 15 फरवरी तक बिना विलंब शुल्क 550, जबकि विलंब शुल्क 1000 रुपये के साथ 21 फरवरी तक प्रवेश पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। जमा दो डिप्लोमा होल्डर्स री-अपीयर के लिए 15 फरवरी तक बिना विलंब शुल्क 550, जबकि विलंब शुल्क 1000 रुपये के साथ 21 फरवरी तक आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि दसवीं में अंक सुधार एक विषय, जबकि अतिरिक्त विषय 15 फरवरी तक बिना विलंब शुल्क 850 व विलंब शुल्क 1000 रुपये के साथ के 21 फरवरी तक प्रवेश पत्र जमा किए जा सकेंगे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय सराहां में द्वितीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित
    • 10 व 11 अक्तूबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
    • जे.बी.टी. पोस्ट कोड 25004 के चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन 12 एवं 13 को
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.