Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय सराहां में द्वितीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित
    • 10 व 11 अक्तूबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
    • जे.बी.टी. पोस्ट कोड 25004 के चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन 12 एवं 13 को
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 10
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में बजाज ऑटो का शोरूम जलकर खाक
    सिरमौर

    औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में बजाज ऑटो का शोरूम जलकर खाक

    By Himachal VartaFebruary 4, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन संजय सिंह  04 फरवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ):- औद्योगिक क्षेत्र काला अंब में रात 10:10 पर एक बड़ी आगजनी की घटना का समाचार मिला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार त्रिलोकपुर रोड स्थित श्री गणेश बजाज ऑटो एजेंसी में वीरवार की रात करीब 10:10 पर अचानक आग की तेज लपटें निकलने लगी। जब तक आसपास से गुजर रहे लोग कुछ समझ पाते हैं उससे पहले आग बुरी तरह से भड़क उठी। स्थानीय व्यक्तियों के द्वारा इसकी सूचना तुरंत काला अंब के फायर स्टेशन को दी गई।

    फायर इंचार्ज रमेश पुंडीर को जैसे ही इसकी सूचना मिली वह तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए। करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद इस बजाज ऑटो सेंटर में लगी आग पर काबू पाया जा सका। जानकारी के अनुसार देर रात भड़की इस आग में 20 नई मोटरसाइकिल तथा पांच पुराने मोटरसाइकिल पूरी तरह जलकर खाक हो गए। जबकि ऑफिस में रखा कंप्यूटर, स्पेयर पार्ट्स शॉप सहित पूरा बजाज शोरूम जलकर खत्म हो गया। अनुमान के तौर पर नुक्सान करीब 45 से 50 लाख से ऊपर का बताया जा रहा है।

    इस ऑपरेशन में अग्निशमन विभाग के रमेश और जोगिंदर के अलावा गृह रक्षक रामस्वरूप, गृह रक्षक करमचंद तथा चालक अरुण शर्मा और अनिल शर्मा शामिल रहे। लोगों का कहना यह है कि अगर फायर की टीम समय पर ना पहुंचती संभवत पूरा बाजार आग की चपेट में आ सकता था।

    अब यदि समय पर फायर टीम न पहुंचती संभवत कोई बड़ा जानी नुक्सान भी हो सकता था। बड़ी बात तो यह रही कि आरटीओ ऑफिस काला अंब बैरियर की टीम और टोल बैरियर की टीम ने प्राथमिक तौर पर घटनास्थल पर बड़ा रेस्क्यू भी किया। उन्हें जैसे ही इस आगजनी की बाबत शोरूम के मालिक के लड़के ने जानकारी दी वैसे ही सभी लोग घटनास्थल की ओर भागे। बताया जा रहा है कि 5 से 10 मोटरसाइकिल इनके द्वारा निकाल लिए गए।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय सराहां में द्वितीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित
    • 10 व 11 अक्तूबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
    • जे.बी.टी. पोस्ट कोड 25004 के चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन 12 एवं 13 को
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.