Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय सराहां में द्वितीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित
    • 10 व 11 अक्तूबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
    • जे.बी.टी. पोस्ट कोड 25004 के चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन 12 एवं 13 को
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 10
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर के कालाअंब औद्योग में 3.39 करोड़ की हेराफेरी:हैंड-सैनिटाइजर की आड़ में अवैध स्पिरिट सप्लाई का शक; न लाइसेंस मिला न सप्लाई का कोई रिकॉर्ड
    सिरमौर

    सिरमौर के कालाअंब औद्योग में 3.39 करोड़ की हेराफेरी:हैंड-सैनिटाइजर की आड़ में अवैध स्पिरिट सप्लाई का शक; न लाइसेंस मिला न सप्लाई का कोई रिकॉर्ड

    By Himachal VartaFebruary 5, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन 05 फरवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी स्थित गोवर्धन बॉटलिंग प्लांट में निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितताओं की कड़ियों को जोड़ते हुए शुक्रवार को आबकारी एवं कराधान विभाग के उड़न दस्ते ने कालाअंब में छापेमारी की। छानबीन में स्पिरिट की अवैध सप्लाई का खुलासा हुआ है। विभाग की माने तो कंपनी के ई वे बिल में 3.39 करोड़ रुपए की हेराफेरी पकड़ में आई है। इसको लेकर पुलिस को एफआईआर भी दर्ज करवाई गई है।
    न तो कोई लाइसेंस मिला और न ही उत्पाद के सबूत

    जानकारी के अनुसार विभाग ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित एक औद्योगिक परिसर डच फोरमुलेशन में छानबीन की। मंडी के संयुक्त आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी उज्जवल राणा के नेतृत्व में टीम यहां निरीक्षण के लिए पहुंची थी। जांच के दौरान पाया गया कि परिसर में किसी भी प्रकार का कोई उत्पाद तैयार नहीं किया जा रहा था। उक्त इकाई के पास ड्रग अथॉरिटी द्वारा जारी कोई लाइसेंस नहीं मिला।

    खरीद बिक्री में 3.39 करोड़ का फर्क

    कागजातों की छानबीन में पता चला कि यूनिट ने वर्ष 2020- 21 में 8.06 करोड़ रुपए की परचेज ई-वे बिलों में की है और लगभग 4.77 करोड़ रुपए की बिक्री दिखाई है। दोनों में कुल अंतर 3.39 करोड़ रुपए बनता है। सामान का कोई भी स्टॉक परिसर में नही पाया गया।

    अंबाला में डेनिश लैब में भी घपला मिला

    डच कंपनी की एक अन्य फर्म डेनिश लैब अंबाला में है। इस फर्म के भी ई वे बिल चेक किए गए। इसमें पाया गया कि इस फर्म ने सीएमओ धर्मशाला को हैंड सैनिटाइजर के चार खेप नवंबर व दिसंबर 2021 में भेजे हैं। इसी तरह इसी फर्म ने हैंड सैनिटाइजर के 3 खेप राजीव गांधी आयुष मेडिकल कॉलेज पपरोला को भेजे हैं। इन सभी की कीमत 51 लाख रुपए है।

    यहां भी यही खेल हुआ

    इसके अतिरिक्त मैसर्स डच फॉर्मूलेशन कालाअम्ब ने भी हैंड सैनिटाइजर की एक खेप पपरोला कॉलेज को भेजी है। इसकी कीमत 7.50 लाख रुपए है। यहां ये भी उल्लेखनीय हैं कि उक्त फर्मों को समय दिए जाने के बावजूद भी किसी तरह की डिटेल विभाग को उपलब्ध नहीं करवाई है।

    कोई रिकॉर्ड नहीं दिया

    विभाग ने यह सारा डेटा ई-वे बिल सिस्टम से निकाला है। जब इसकी दोनों विभागों से जांच पड़ताल करवाई तो उन्होंने लिखित में सूचित किया कि उन्होंने ऐसी कोई भी सप्लाई नही मंगवाई है, न ही प्राप्त की है। यह व्यापारी इंएन‌ए का कारोबार भी करते हैं।

    इससे तो 40 हज़ार पेटी शराब बन जाती

    कुल अवैध सप्लाई 58.50 लाख रुपए की है। जिससे लगभग एक लाख बल्क लीटर स्पिरिट खरीदी जा सकती है। लगभग 37 से 40 हज़ार पेटी शराब का उत्पादन किया जा सकता है। जांच के दौरान अनुमान लगाया गया है कि उक्त फर्मो द्वारा हैंड सैनिटाइजर सप्लाई करने की आड़ में स्पिरिट की आपूर्ति की जा रही थी। इस संबंध में विभाग द्वारा उक्त फर्म के खिलाफ आगामी कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है। छानबीन जारी है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय सराहां में द्वितीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित
    • 10 व 11 अक्तूबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
    • जे.बी.टी. पोस्ट कोड 25004 के चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन 12 एवं 13 को
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.