Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»हिमाचल विश्वविद्यालय: 15 फरवरी तक घोषित होंगे पीजी के नतीजे
    शिमला

    हिमाचल विश्वविद्यालय: 15 फरवरी तक घोषित होंगे पीजी के नतीजे

    By Himachal VartaFebruary 6, 2022
    Facebook WhatsApp

     {शिमला} 06 फरवरी {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:- अभी तक अक्तूबर, नवंबर में हुईं पीजी की परीक्षाओं के नतीजे घोषित नहीं हुए हैं। इन्हें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय 15 फरवरी तक घोषित करने का दावा कर रहा है।

    पीजी और यूजी डिग्री कोर्स की सेमेस्टर और वार्षिक परीक्षाओं के लिए सात फरवरी तक ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म बिना लेट फीस भरे जाएंगे। वहीं, अभी तक अक्तूबर, नवंबर में हुईं पीजी की परीक्षाओं के नतीजे घोषित नहीं हुए हैं। इन्हें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय 15 फरवरी तक घोषित करने का दावा कर रहा है। इसके बाद कोई विद्यार्थी किसी परीक्षा में दोबारा अपीयर होना चाहेगा तो उसे ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने को दस दिन का समय मिलेगा। इसमें लेट फीस नहीं ली जाएगी। जिन विद्यार्थियों की किसी विषय में री अपीयर है, उन्हें सात फरवरी तक अंतिम तिथि से पहले शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरना होगा। परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि पीजी के नतीजों में जो विद्यार्थी री-अपीयर होना चाहेंगे, उन्हें बिना लेट फीस परीक्षा फॉर्म भरने के लिए दस दिन का समय दिया जाएगा। अन्य से सात फरवरी के बाद लेट फीस ली जाएगी।

    सेल्समैन की परीक्षा का परिणाम घोषित 
    हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने सेल्समैन पोस्ट कोड 834 के एक पद के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। इस पद के लिए रोलनंबर 834000034 अभिषेक धीमान का चयन हुआ है। एक पद के लिए आयोग के पास 1470 आवेदन आए थे। इनमें 515 पात्र पाए गए। लिखित परीक्षा 102 अभ्यर्थियों ने दी। इनमें चार अभ्यर्थियों को मूल्यांकन परीक्षा के लिए बुलाया गया। इन चार में से अभिषेक धीमान का चयन हुआ है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकते हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.