Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय सराहां में द्वितीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित
    • 10 व 11 अक्तूबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
    • जे.बी.टी. पोस्ट कोड 25004 के चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन 12 एवं 13 को
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 10
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»शिमला: फर्जी आईजी को पकड़ने के लिए हरियाणा की मदद लेगी हिमाचल पुलिस
    शिमला

    शिमला: फर्जी आईजी को पकड़ने के लिए हरियाणा की मदद लेगी हिमाचल पुलिस

    By Himachal VartaFebruary 6, 2022
    Facebook WhatsApp

     {शिमला}  06 फरवरी {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:-एसआईटी को पता चला है कि जब फर्जी आईजी औद्योगिक क्षेत्रों का दौरा करता था, तो उसके साथ हरियाणा पुलिस के कर्मचारी होते थे। एसआईटी को अंदेशा है कि इस गिरोह में और लोग भी शामिल हो सकते हैं।

    फर्जी आईजी को पकड़ने के लिए हिमाचल पुलिस हरियाणा की मदद लेगी। अवैध वसूली के दौरान हरियाणा के कौन-कौन पुलिस कर्मचारी इसके साथ होते थे, उनके बारे में पता किया जा रहा है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि आरोपी फर्जी आईजी सोनीपत का रहने वाला है। पंचकूला में भी इसकी प्रॉपर्टी है।

    मामले की जांच के लिए गठित सीआईडी की एसआईटी आरोपी के बैंक खातों और संपत्तियों की भी जांच करेगी। फर्जी आईजी ने कालाअंब, बद्दी, नालागढ़ में उद्योगपतियों से 1.49 करोड़ की अवैध वसूली की है। एसआईटी का मानना है कि बाहरी राज्यों के उद्योगपतियों को भी इसने चूना लगाया होगा। एसआईटी को पता चला है कि जब फर्जी आईजी औद्योगिक क्षेत्रों का दौरा करता था, तो उसके साथ हरियाणा पुलिस के कर्मचारी होते थे। एसआईटी को अंदेशा है कि इस गिरोह में और लोग भी शामिल हो सकते हैं।

    ऐसे सामने आया मामला 
    फर्जी आईजी कालाअंब, बद्दी नालागढ़ में आकर उद्योगपतियों को कार्रवाई की धमकी देता था। पैसे की वसूली करने के लिए वह इधर-उधर फोन भी घूमाता था। बार-बार प्रताड़ित होने के बाद इन उद्योगपतियों ने पुलिस से शिकायत की। इसके बाद मामले की जांच शुरू हुई। पहले इन उद्योगपतियों के बयान दर्ज किए गए। इसके बाद फर्जी आईजी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। अब एसआईटी फर्जी आईजी को तलाश रही है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय सराहां में द्वितीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित
    • 10 व 11 अक्तूबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
    • जे.बी.टी. पोस्ट कोड 25004 के चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन 12 एवं 13 को
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.