Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    • शिलाई विधानसभा क्षेत्र के संस्थानों से खिलवाड़ बंद करे सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, June 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»पच्छाद की बदहाल भाग्य रेखाओं को लेकर सड़कों पर उत्तरी कांग्रेस , सनौरा में किया प्रदर्शन
    सिरमौर

    पच्छाद की बदहाल भाग्य रेखाओं को लेकर सड़कों पर उत्तरी कांग्रेस , सनौरा में किया प्रदर्शन

    By Himachal VartaFebruary 9, 2022
    Facebook WhatsApp
    {नाहन} संजय सिंह 09 फरवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) : – पच्छाद में  सड़को की हालत दयनीय हो चुकी है। घिंनिघाड़,  धारटी धार, सैनधार ,  डिलमन , राजगढ़ , पझोता और रासू मांदर सहित हर क्षेत्र में सड़कें  बदहाली के आंसू बहा रही है , लेकिन सरकार और विभाग कुम्भकरणी नींद में सोये हुए है। यह बात पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जीआर मुसाफिर ने राजगढ़ के सनौरा में पच्छाद ब्लॉक व युवा कांग्रेस द्वारा पच्छाद की सडको की दुर्दशा को लेकर सयुंक्त रूप से आयोजित सांकेतिक प्रदर्शन के दौरान अपने सम्बोधन में कही।
    जीआर मुसाफिर ने कहा कि पुलवाहल सड़क , ठारू , डिब्बर , लेऊ कुफर, कोटला से सनौरा , धनच चुखडिया ,हाब्बन से बनालीधार , ठंडीधार , दाहन , उदग ख्तोगा , सोलन से हरिपुरधार , लाना मियुं , मानगढ़ , ओछ्घाट से डिलमन – नैना टिक्कर सहित पच्छाद की हर सड़क की हालत खस्ता है।
    भाजपा वाले एक सड़क तो बताए जो इन्होने ठीक की है। मुसाफिर ने कहा कि भाजपा वाले तो पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के समय में स्वीकृत हुए कार्यो को भी पूरा नही करा पा रहे है। नेरिपूल से यशवंत नगर जिस सड़क को पक्का करने का काम हुआ। वह भी एक महीने में ही उखड़ने लगी है।
    हनोलीपुल से स्लेच कैंची सडक के लिए वीरभद्र सरकार ने 18 करोड़ रूपए स्वीकृत किये थे उस पर भाजपा ने खूब राजनीती की।  अपना पत्थर लगाने के लिए शिलान्यास के पत्थर तक तोड़ दिए , लेकिन चार वर्षो में कार्य आज भी अधुरा है। 
    सरकार और विभाग को बार बार आगाह करने पर भी कोइ सुधार नही हो रहा है और  इन सड़को पर रोजाना लोगो की जाने जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनता की आवाज पर सरकार व  चुने हुए प्रतिनिधियों को जगाने के लिए सनौरा में एकत्रित हुए है। आम जन पुरी तरह से परेशान है और जीना बेहाल हो गया है। लोग महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त है।
    पच्छाद में सड़को के साथ साथ बिजली और पानी की हालत भी इतनी अधिक खराब हो गयी है कि आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है। मुसाफिर ने कहा कि जिस तरह चावल के एक दाने से पक्क जाने का पता लग जाता है। उसी तरह भाजपा नेताओं का पता चल चुका  है कि इनसे कुछ नही होने वाला। यह सरकार कुछ दिनों की सरकार है और आने वाले चुनावो में कांग्रेस की जीत निश्चित है।
    इस अवसर पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष भगनाल ने कहा कि पच्छाद विधायक जिन सड़को की गुणवता की जाँच करते हुए अपनी फोटो खिंचवाती रहती थी। वह एक माह में ही उखड़ने लग गयी है। वह जनता को बताये कि उन्होंने किस गुणवता की जाँच की थी।
    इस दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ नारे भी लगाए गये। इससे पहले मंडल अध्यक्ष बेली राम शर्मा , जिला प्रवक्ता दिनेश आर्य , जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र जालटा , संजीव शर्मा आदि ने भी सड़कों की दुर्दशा पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष परीक्षा चौहान , जिला परिषद सदस्य विनय भगनाल , एससी सेल के अध्यक्ष हरिदास बनोलटा , पूर्ण ठाकुर , विवेक शर्मा , जितेन्द्र वर्मा , रतन कश्यप और जीवन सिंह आदी भी उपस्थित रहे। 
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.