Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    • शिलाई विधानसभा क्षेत्र के संस्थानों से खिलवाड़ बंद करे सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 6
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत गोंदपुर में 8 मार्च को स्पेशल लोन मेला का होगा आयोजन
    सिरमौर

    मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत गोंदपुर में 8 मार्च को स्पेशल लोन मेला का होगा आयोजन

    By Himachal VartaMarch 4, 2022
    Facebook WhatsApp
    नाहन  04 मार्च {हिमाचलवार्ता न्यूज़ }:-मौके पर स्वीकृत होंगे लोन, लम्बे समय से बैंकों में लंबित पड़े मामलों का किया जाएगा निपटारा 
    मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत ऋण स्वीकृति में तेजी लाने के उद्देश्य से उद्योग विभाग जिला सिरमौर द्वारा 8 मार्च 2022 को सुबह 10 बजे चैम्बर बिल्डिंग गोंदपुर में स्पेशल लोन मेला आयोजित करवाया जा रहा है। जिलाधीश सिरमौर राम कुमार गौतम के निर्देशानुसार लंबित प्रकरणों को फ़ास्टट्रैक मोड पर स्वीकृत करवाने के लिए इस कैम्प का आयोजन किया जा रहा है जिसमें पांवटा साहिब जोन के उन आवेदकों के मामलों का निपटारा किया जाएगा जो लम्बे समय से बैंकों में लंबित पड़े हैं।
    महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र नाहन, ज्ञान सिंह चौहान ने बताया कि इस स्पेशल लोन मेला में पांवटा साहिब जोन के अंतर्गत धौलाकुआं से लेकर भगाणी तथा कफोटा क्षेत्र तक के समस्त बैंक ब्रांच मैनेजर, उद्योग विभाग के अधिकारियों सहित नायब तहसीलदार पांवटा साहिब के साथ-साथ स्टाम्प विक्रेता भी मौके पर उपस्थित होंगे। विभाग द्वारा यह भी तय किया गया है कि आवेदकों के लोन न केवल मोके पर ही स्वीकृत होंगे बल्कि उद्योग विभाग द्वारा सब्सिडी क्लेम भी उसी दिन प्रोसेस करके स्टेट नोडल बैंक को प्रेषित किये जाएंगे।
    उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना प्रदेश सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके तहत निजी उद्यम स्थापित करने के लिए एक करोड़ रुपए तक की ऋण सुविधा प्रदान करवाई जाती है। वर्ष 2021-22 के लिए जिला सिरमौर के लिए 10.50 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया है।
    ज्ञान सिंह चौहान ने बताया कि इस वर्ष मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत 225 मामले स्वीकृत किये जा चुके हैं, जबकि लगभग 120 मामले विभिन्न बैंक शाखाओं में लंबित पड़े हैं। अतः सभी आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने साथ जरूरी बैंक दस्तावेज लाएं तथा इस मेले में शामिल होकर अवसर का भरपूर फायदा उठाएं।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.