Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 1
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर में असंगठित क्षेत्र के कामगार पेंशन का लाभ लेने के लिए करें आवेदन- गौतम
    हिमाचल प्रदेश

    सिरमौर में असंगठित क्षेत्र के कामगार पेंशन का लाभ लेने के लिए करें आवेदन- गौतम

    By Himachal VartaMarch 9, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन 09 मार्च { हिमाचलवार्ता न्यूज़ }   पेंशन सप्ताह के अर्न्तगत  प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना बारे लोगो को किया जा रहा है जागरुक

    सिरमौर में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर  पर 7 मार्च से 13 मार्च 2022 तक पेंशन सप्ताह सप्ताह मनाया जा रहा हैं यह जानकारी उपाय सिरमौर राम कुमार गौतम ने दी।
    उन्होंने बताया कि जिलावासी प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के अंतर्गत असंगठित क्षेत्र के कामगार को हर महीने 3000 रुपये यानी प्रति वर्ष 36000 रुपए पेंशन प्रदान किया जातीे है।
    इस योजना के अर्न्तगत आवेदनकर्ता की आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। लाभार्थियों को पैंशन के लिए हर महीने प्रीमियम देना होगा। जिसके तहत 18 से 29 वर्ष की आयु वाले लाभार्थियों को हर महीने 55  से 100 रुपये के प्रीमियम का भुगतान करना होगा। जबकि 30 से 40 वर्ष की आयु वाले लाभार्थी को 100 से  200 रुपये के  प्रीमियम का भुगतान आयु के अनुसार करना होगा।
    आवेदन कर्ता के पास पंजीकरण के लिए आधार संख्या, मोबाइल नंबर, आईएफएससी कोड सहित बैंक खाता नंबर होना आवश्यक है। यदि किसी कामगार के पास आधार से जुड़ा हुआ मोबाइल नंबर नहीं है तो वह नजदीकी सीएससी पर संपर्क कर बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के माध्यम से पंजीकरण करवा सकता है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का लाभ लेने के लिए नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर  जाकर पंजीकरण करवा सकते हैं।
    उन्होंने बताया कि किसी भी अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं जैसे राष्ट्रीय पेंशन योजना, कर्मचारी राज्य बीमा निगम योजना, कर्मचारी संगठन योजना आदि में शामिल लोग इस योजना का लाभ नहीं ले सकेंगे।
    उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी की मृत्यु होने पर उसके मनोनीत व्यक्ति को 50 प्रतिशत पेंशन दी जाएगी। इस योजना के पंजीकरण के लिए https://maandhan.in पोर्टल पर आवेदन कर सकते है और अधिक जानकारी के लिए राष्ट्रीय सेवा डेस्क 14434 पर सर्म्पक कर सकते है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.