Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 1
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»डा. बिन्दल ने पौराणिक मंत्रा माता मंदिर सौंदर्यकरण कार्य का किया शिलान्यास
    हिमाचल प्रदेश

    डा. बिन्दल ने पौराणिक मंत्रा माता मंदिर सौंदर्यकरण कार्य का किया शिलान्यास

    By Himachal VartaMarch 14, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन 14 मार्च { हिमाचलवार्ता न्यूज़ }:-75 लाख रुपये की लागत से मंदिर के सौंदर्यकरण के साथ जनसुविधाएं होंगी विकसितभेड़ों में जल भंडारण चैक डैम का डा. बिन्दल ने किया उदघाटन
    विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल आज नाहन विधानसभा क्षेत्र की दूरदराज और पिछड़ा माने जाने वाली मात्तर पंचायत के प्रवास पर रहे। इस मौके पर डा. बिन्दल ने जहां मात्तर में वन विभाग द्वारा निर्मित डैम का उदघाटन किया वहीं उन्होंने मंतरा माता मंदिर परिसर के सौंदर्यकरण कार्य का शिलान्यास भी किया।
    इस अवसर पर अपने सम्बोधन में डा. बिन्दल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर की भाजपा सरकार के कार्यकाल में नाहन विधानसभा क्षेत्र के दूरदराज गांवों में जहां ऐतिहासिक और अभूतपूर्व विकास सुनिश्चित किया जा रहा है वहीं रोजगार की दृष्टि से पर्यटन गतिविधियों को भी विकसित और सुदृढ़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मात्तर पंचायत के तहत माता मंत्रा मंदिर परिसर के सौंदर्यकरण और जन सुविधाओं के लिए प्रदेश सरकार द्वारा पर्यटन विभाग की ‘‘नई मंजिल नई राहें योजना’’ के तहत 75 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है।
    डा. बिन्दल ने कहा कि मंत्रा माता मंदिर सिरमौर जनपद का सबसे प्राचीन मंदिर है। बद्री नारायण भगवान ने आदि बद्री में तपस्या की, तत्पश्चात मंत्र सिद्धि से माता को प्रकट करते हुए यज्ञ पूर्ण किया गया। मान्यता के अनुसार उसी समय से मंत्रा माता के नाम से यह स्थान विख्यात है। इसी पवित्र स्थान से सरस्वती नदी का उदगम स्थल माना जाता है जो भारतीय संस्कृति की जन्म स्थली रही है।
    डा. बिन्दल ने कहा कि मंत्रा माता मंदिर के रास्ते का पुननिर्माण कार्य  जोरों पर चल रहा है, 30 लाख रुपये की लागत से अति शीघ्र इस कार्य को पूर्ण कर लिया जाएगा।
    डा. बिन्दल ने मंत्रा माता मंदिर परिसर के सौंदर्यकरण कार्य को पर्यटन विभाग की ‘‘नई मंजिल नई राहें योजना’’ में शामिल करने के लिए मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि नाहन के समीप पौड़ीवाला शिव मंदिर को भी पर्यटन विभाग की नई मंजिलें नई राहें योजना में शामिल किया गया है जिस पर 90 लाख रुपये व्यय किए जा रहे हैं। इस प्रकार वर्ष 2022 में नाहन विधानसभा क्षेत्र के दो ऐतिहासिक धार्मिक और पर्यटन स्थलांे को ‘‘नई मंजिलें नई राहें योजना’’ में शामिल किया गया है।
    उल्लेखनीय है कि इसी स्थान पर हिमाचल व हरियाणा सरकार के सामुहिक प्रयासों से एक आदि बद्री डैम का निर्माण किया जाने वाला है जिस पर लगभग 265 करोड़ रुपये व्यय का अनुमान है जिसके लिए हरियाणा और हिमाचल सरकार के मध्य हाल ही में एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस डैम निर्माण का खर्चा हरियाणा सरकार वहन किया जाएगा।
    डा. बिन्दल ने कहा कि डैम बनने से सरस्वती नदी के प्रवाह को नियमित करने में मदद मिलेगी वहीं हिमाचल के मात्तर भेड़ों क्षेत्र में टूरिज्म का विकास भी होगा। हम किसान भाइयों के लिए सिंचाई एवं पीने का पानी भी प्राप्त कर सकेंगे। नाहन विधानसभा का एक कोना मंत्रा माता का स्थान दूसरा त्रिभौणी माता का स्थान है और दोनंां स्थानों पर विकास कार्य जोरों पर चल रहे है जिसके लिए जनता को बधाई।
    इस मौके भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, मंडल महामंत्री तपेन्द्र शर्मा, पर्यटन अधिकारी श्री राजीव मिश्रा, वन मंडल अधिकारी श्री सौरव, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण वी.के. अग्रवाल के अलावा स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि व अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.