Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय सराहां में द्वितीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित
    • 10 व 11 अक्तूबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
    • जे.बी.टी. पोस्ट कोड 25004 के चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन 12 एवं 13 को
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 10
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»तीन जिलों के केंद्र बिंदु सनौरा में सफाई व्यवस्था राम भरोसे
    हिमाचल प्रदेश

    तीन जिलों के केंद्र बिंदु सनौरा में सफाई व्यवस्था राम भरोसे

    By Himachal VartaMarch 21, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन {संजय सिंह } 21 मार्च (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) : – तीन जिलों के केंद्र बिंदू सनौरा में सफाई व्यवस्था रामभरोसे हैं। स्थानीय पंचायत द्वारा सफाई की कोई पुख्ता व्यवस्था नहीं की गई है । जबकि करगानू पंचायत का मुख्यालय भी सनौरा में है । बता दें कि स्थानीय मार्किट व निजी सब्जी मंडी से निकलने वाले कचरा के निष्पादन की कोई ठोस व्यवस्था नहीं है जिसके कारण सनौरा मंे गंदगी का काफी आलम है जिससे सरकार के स्वच्छता अभियान के दावे खोखले साबित हो रहे हैं । सनौरा के आसपास हर समय प्लास्टिक व अन्य कचरा आगन्तुको ंका स्वागत करता है । यही नहीं  सनौरा में लावारिस पशुओं के झुडं भी देखने को मिलते हैं ।
    बता दें कि बीते दिनों डिग्री काॅलेज राजगढ़ के स्काऊट एवं गाईड दल द्वारा सनौरा में प्लास्टि कचरा के 18 बेग एकत्रित करके लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया गया था । गौर रहे कि करोड़ोें का कारोबार करने वाली सब्जी मंडी सनौरा में सफाई व्यवस्था ही नहीं बल्कि बाहर से आने वाले विशेषकर किसानों के लिए शौचालय, प्रतीक्षा कक्ष जैसी कोई भी मूलभूत सुविधा उपलब्ध नहीं है । फोकल पवांईट होने के कारण यहां से राजगढ़ व नेरीपुल, छैला, पुलवाहल, धामला इत्यादि के लिए प्रतिदिन सैंकड़ों छोटी बड़ी गाड़ियों व बसों का आना जाना लगा रहता है जिस कारण सनौरा में हमेशा लोगों की  भीड़ लगी रहती है । बस का इंतजार करने वाली सवारियों को विशेषकर महिलाओं को  शौचालय सुविधा  न होने से बहुत परेशानी पेश आती है  । इसके अतिरिक्त यहां पर सिरमौर के अतिरिक्त सीमा पर लगते शिमला और सोलन जिला के किसान अपनी नकदी फसलों को बेचने आते हैं।
    सनौरा में  विभिन्न क्षेत्रों से आए  किसान राकेश कुमार, नरेन्द्र ठाकुर, निहाल सिंह ने बताया कि सनौरा में सामुदायिक शौचालय ने होने से विशेषकर महिलाओं को बहुत दिक्कत पेश आती है । इन्होने सरकार से मांग की है कि सनौरा में सुलभ शौचालय बनाया जाए ताकि यहां पर प्रतिदिन आने वाले  किसानों के अलावा  सैंकड़ों लोगों को कोई असुविधा न हो  ।
    करगानू पंचायत के प्रधान विद्यानंद ने बताया कि शौचालय के लिए भूमि उपलब्ध न होने के कारण शौचालय निर्मित करने में समस्या पेश आ रही है । बताया कि सनौरा में ं सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए आढ़तियों व स्थानीय दुकानदारों  को पंचायत द्वारा मौखिक रूप से अनेकों बार आग्रह किया जा चुका  है ।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय सराहां में द्वितीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित
    • 10 व 11 अक्तूबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
    • जे.बी.टी. पोस्ट कोड 25004 के चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन 12 एवं 13 को
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.