पाँवटा साहिब 25 मार्च (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में स्थित अमरकोट में एक व्यक्ति ने जहर निगल लिया। जानकारी के मुताबिक 22 वर्षीय युवक ने विषाक्त निगल लिया। युवक की पहचान लवकुश मूल निवासी यूपी के तौर पर हुई है।
युवक शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता भी है। वह पांवटा साहिब में दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था। शाम 8.30 के करीब कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया है।
जिसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय अस्पताल सिविल हॉस्पिटल पांवटा साहिब लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार कर मरीज की हालत गंभीर देखते हुए उसे नाहन मैडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।