नाहन 02 अप्रैल (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- वर्तमान भाजपा सरकार के नेता पूरे दावे कर रही है कि वे एक बार फिर उन की सरकार रिपीट करेगी मगर ये नेता यह बताने में जनता को असमर्थ दिखाई दे रहे हैं कि किस आधार पर सरकार रिपीट करें गे। यह बात आज यहां जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय बहादुर सिंह ने कहा कि हिमाचल के मुख्यमंत्री जिला सिरमौर के विभिन्न क्षेत्रों में कई प्रकार घोषणाएं करते आ रहे हैं लेकिन उन घोषणाओं को पूरा नहीं किया जा रहा है।
उन्होने कहा कि पिछले साल नवंबर के महीने में हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने श्री रेणुका जी मेले के उद्घाटन के अवसर पर ददाहू में ब्लाक विकास अधिकारी (बीडीओ) के दफ्तर खोलने की घोषणा की थी मगर आज तक इस की गई घोषणा को अमलीजामा नहीं पहनाया गया। उन्होने कहा कि स्थानीय लोग पूछ रहे हैं कि मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणओं पर ही अमल नहीं किया जा रहा है तो किस आधार पर चुनावों के समय वोट मांगने लोगों के पास जाएं गे। उन्होने कहा कि अब जनता भाजपा नेताओं के बातों में नहीं आने वाली है और कांग्रेस की सरकार ही सत्ता में आएगी।
