Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    • बेबी शो सफलतापूर्वक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 1
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»जंगलों को आग से बचाने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया दल का गठन करें विभाग- गौतम
    हिमाचल प्रदेश

    जंगलों को आग से बचाने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया दल का गठन करें विभाग- गौतम

    By Himachal VartaApril 7, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन {संजय सिंह } 07 अप्रैल {हिमाचल वार्ता न्यूज़ }:-जिलावासी आपदा सहायता केंद्र के टोल फ्री नंबर 1077 पर सर्म्पक कर दे सकेगें जंगलों में आग लगने की सूचना

    जिला सिरमौर में वनों को आग से बचाने के लिए सभी संबंधित विभाग जमीनी स्तर त्वरित प्रतिक्रिया दलों का गठन करें। यह आदेश उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने आज आगामी दिनों में जिला में वनों की आग से बचाने के लिए किए जा रहे विभागीय उपायों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
    उन्होंने राजस्व अधिकारी को आपदा सहायता केंद्र के टोल फ्री नंबर 1077 को जंगलों में आग लगने की स्थिति में सूचित करने के लिए सक्रिय करने के निर्देश दिए।
    उन्होंने वन अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्रों में गठित कमेटियों को सक्रिय करें और आग लगने की स्थिति में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए हर संभव प्रयास करें।
    उन्होंने बताया कि वन हमारी अमूल्य धरोहर है जिसकी सुरक्षा और संरक्षण करना हमारा कर्तव्य है हमें अंतर विभागीय सहयोग से वनों की सुरक्षा व संरक्षण के लिए अहम भूमिका निभानी होगी।
    उन्होंने सभी उपमंडलाधिकारियों को पंचायत स्तर पर कमेटियों के गठन करने तथा कमेटियों के संपर्क नंबरों को सांझा करने के निर्देश दिए।
    उन्होंने वन विभाग व अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह आग बुझाने वाली सभी मशीनरी को किसी भी आपातकालीन स्थिति के लिए तैयार करें।
    उपायुक्त सिरमौर ने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा है कि दूरदराज के क्षेत्रों में जहां सरकारी मशीनरी आग बुझाने के लिए नहीं पहुंच सकती है विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को आग पर काबू पाने व आग को बुझाने के लिए सहयोग करें।

    इस बैठक में सभी उपमंडलाधिकारी, राजस्व अधिकारी नारायण सिंह,  सौरभ तथा डीएफओ हेड क्वार्टर वेद प्रकाश उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.