Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नाहन कांग्रेस की बैठक में कार्यकर्ताओं में जगाया चुनावी जज्बा
    सिरमौर

    नाहन कांग्रेस की बैठक में कार्यकर्ताओं में जगाया चुनावी जज्बा

    By Himachal VartaApril 12, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन‌ 12 अप्रैल (एसपी जैरथ) ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ):- प्रदेश में भाजपा बिखरा हुआ कुनबा है और इन्हीं के लोग बार-बार मुख्यमंत्री बदले जाने वाले बयान देते हैं। यह बात मंगलवार को नाहन मंडल कांग्रेस की बैठक में प्रदेश कांग्रेस महासचिव अजय सोलंकी ने कही। मंडल अध्यक्ष ज्ञानचंद चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शिरकत करी। ज्ञानचंद चौधरी ने कहा कि यह बैठक आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर किस तरीके की रणनीतियां बनेगी उस पर मंथन किया गया।

    मंडल की बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस महासचिव अजय सोलंकी ने कहा कि भ्रष्ट व झूठे वादों वाली सरकार के खिलाफ बूथ स्तर पर लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने स्थानीय विधायक पर लोगों को गुमराह करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक ने पूर्व में चुनाव के दौरान लोगों को गुमराह करते हुए जितने भी वायदे किए थे वे सब झूठे साबित हुए हैं। उन्होंने विधायक को चुनौती देते हुए कहा कि वे कोई ऐसा एक कार्य बताएं जो भाजपा सरकार के कार्यकाल में किया गया है। सोलंकी ने विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस बस अड्डे वाली पार्किंग का वे उद्घाटन करने जा रहे हैं वह पूर्व परिवहन मंत्री स्वर्गीय जीएस बाली की देन है।

    उन्होंने कहा कि इस पार्किंग के लिए और बस अड्डे के जीर्णोद्धार के लिए जीएस बाली के द्वारा 3 करोड़ से अधिक की धनराशि स्वीकार की गई थी। उन्होंने कहा कि बस अड्डे की पार्किंग को तैयार करवा डॉक्टर बिंदल उसका उद्घाटन कर रहे हैं यह अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि अच्छा होता कि अगर विधायक पूर्व परिवहन मंत्री जीएस बाली का भी नाम लेते और उनका आभार व्यक्त करते । सोलंकी ने कहा कि भाजपा कांग्रेस पर बिखरे हुए कुनबे की बात करती है मगर जनता जानती है बिखरा हुआ कुनबा कांग्रेस का नहीं बल्कि भाजपा का है।

    सोलंकी ने कहा कि भाजपा के नेता बार-बार खुद यह प्रचार करते हैं कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जल्द बदले जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की तरफ से ऐसा कभी नहीं कहा बल्कि इनके दूसरे गुट के नेता खुद ऐसा प्रचार करते हैं। सोलंकी ने बैठक के दौरान यह भी कहा कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता घर-घर जाकर पीपी किट घोटाले की बाबत जानकारी देगा। उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार से सवाल करते हुए कहा कि स्थानीय विधायक डॉ बिंदल को आखिर अध्यक्ष पद से क्यों इस्तीफा देना पड़ा था। मंडल कांग्रेस की बैठक में कांग्रेसी नेताओं के द्वारा कार्यकर्ताओं को एकजुटता का पाठ पढ़ाया गया।

    तो वही जिला कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रूपेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि हाईकमान जिसे भी प्रत्याशी घोषित करेगी कांग्रेस का कार्यकर्ता एकजुट होकर भावी प्रत्याशी की जीत को सुनिश्चित करेगा। बता दें कि नाहन मंडल कांग्रेस की यह बैठक हिंदू आश्रम में संपन्न हुई। यह वह स्थान है जहां नाहन भाजपा अक्सर अपनी हर बैठक को शक्ति प्रदर्शन के साथ आयोजित करती है। बैठक में 121 बूथों के अध्यक्ष तथा कार्यकर्ता शामिल रहे।

    बैठक में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष योगेश गुप्ता, एससी/एसटी विंग के जिला अध्यक्ष गुलजार सिंह, जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष उपमा धीमान, महिला कांग्रेस मंडल की अध्यक्ष बल्किश, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शिवी चौहान, जिला सिरमौर ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष सुखदेव शर्मा, जिला कांग्रेस महासचिव नरेंद्र तोमर, उपाध्यक्ष फकीर मोहम्मद, सेवा दल के पूर्व जिला अध्यक्ष जबर सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जग दर्शन सिंह, सत्य राम चौहान, सोहन राजपूत आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.