Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय सराहां में द्वितीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित
    • 10 व 11 अक्तूबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
    • जे.बी.टी. पोस्ट कोड 25004 के चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन 12 एवं 13 को
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 10
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»3 महीनों से बगैर वेतन काम कर रहे तकनीकी सहायकों ने दिया अल्टीमेटम
    हिमाचल प्रदेश

    3 महीनों से बगैर वेतन काम कर रहे तकनीकी सहायकों ने दिया अल्टीमेटम

    By Himachal VartaApril 20, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन 20 अप्रैल (एसपी जैरथ){हिमाचलवार्ता न्यूज़ } :-जिला सिरमौर ग्रामीण विकास अभिकरण के तहत कार्यरत तकनीकी सहायकों को 3 माह से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। वेतन भुगतान न किए जाने को लेकर जिला सिरमौर तकनीकी सहायक संघ के द्वारा विभाग के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी भी कर ली गई है। संघ के जिला अध्यक्ष सतपाल व उपाध्यक्ष आशीष थापा ने बताया कि विभाग के अंतर्गत कार्य कर रहे तकनीकी सहायकों को पिछले 3 माह से उनके वेतनमान को जारी नहीं किया गया है।

    वेतन ना मिलने के कारण उनके परिवार पर आर्थिक संकट के साथ भूखे मरने का संकट खड़ा हो गया है। तकनीकी सहायक संघ ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि यदि 23 अप्रैल तक उनका वेतन जारी नहीं किया गया तो वह पेन डाउन स्ट्राइक पर उतर जाएंगे। तकनीकी सहायकों का कहना है कि इस समस्या की बाबत कई बार विभाग को अवगत करा दिया गया है बावजूद उसके उनका वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा है।

    बता दें कि बीडीओ ऑफिस में कार्यरत तकनीकी सहायकों को मनरेगा के तहत रखा गया है। वही पीओ डीआरडीए कल्याणी गुप्ता ने कहा कि समस्या की बाबत उन्हें पूरी जानकारी है। उन्होंने कहा कि वेतन भुगतान को लेकर मनरेगा के तहत कुछ इश्यू आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस समस्या को लेकर उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय सराहां में द्वितीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित
    • 10 व 11 अक्तूबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
    • जे.बी.टी. पोस्ट कोड 25004 के चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन 12 एवं 13 को
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.