शिलाई 21 अप्रैल (एसपी जैरथ){हिमाचलवार्ता न्यूज़ } :- भाजपा राज में भ्रष्टाचार चरम पर है हमने विधानसभा में भी कई बार इस मुद्दे को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया है परन्तु आश्वासन के अलावा कुछ भी नहीं मिला। यह बात जनसम्पर्क अभियान के दौरान लोजा मानल पंचायत में शिलाई के विधायक हर्षवर्धन चौहान ने कही। उन्होंने महंगाई पर भी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को खरी खोटी सुनाई कहा कि हमारे मुख्यमंत्री हवा में ही घूम रहे हैं। जमीन पर घोषणा के अलावा कुछ नहीं हुआ। महंगाई चरम सीमा पर है मुख्यमंत्री के पास ही महंगाई रोकने का कोई प्लान नहीं है।
चुनाव नजदीक आते ही मुख्यमंत्री ने झूठी घोषणा का अंबार लगा दिया है। हिमाचल में कर्जा 177 हजार करोड़ पहुंच गया है। जनता आने वाले चुनाव में इन्हें बाहर का रास्ता दिखाएगी। इस मौके पर उन्होंने लोजा गांव एससी बस्ती के साझा प्रांगण के सामुदायिक भवन के लिए 2 लाख देने की घोषणा की। इस मौके पर तीन परिवारों ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा जिसमे पूर्व विधायक बलदेब तोमर के मामा ने भी भाजपा को अलविदा कह दिया और अपनी आस्था हर्षवर्धन चौहान के साथ जताई और कहा कि भाजपा नेता भ्र्ष्टाचार में डूबे हुए है। अपने चेहतों को काम दे रहे है और झूठी घोषणा के सिवाय कुछ नही किया जो भी हमारे क्षेत्र में काम हुआ है कांग्रेस ने किया है।
इस मौके पर उनके साथ शिलाई ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सीता राम शर्मा, जिला उपाध्यक्ष एमआर पराशर, पूर्व जिला परिषद सदस्य जितेन्द्र राणा , जिला परिषद सदस्य विद्या देवी, महासचिव अतर राणा , जगत सिंह पूर्व प्रधान , जगत सिंह प्रधान नैनीधार, नैन सिंह पूर्व प्रधान,यशपाल ठाकुर प्रधान , मदन ठाकुर सहित सेकड़ो लोग मौजूद थे।