नाहन 22 अप्रैल {हिमाचलवार्ता न्यूज़} :-अभी तक दो हजार क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है विधायक एवं पूर्व अध्यक्ष हि.प्र. विधानसभा डा. राजीव बिन्दल ने आज शुक्रवार को धौलाकुंआ में अनाज मंडी का निरीक्षण किया और फसल विक्रय के लिए मंडी में आये किसानों से चर्चा की।
इस अवसर पर डा. बिन्दल ने कहा कि धौलाकुंआ अनाज मंडी में अभी तक 2000 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है और प्रतिदिन करीब 25 किसान अपनी फसल के विक्रय को इस मंडी में पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिरमौर के इतिहास में पहली बार धौलाकुंआ में अनाज मंडी आरम्भ की गई है जिसका क्षेत्र के किसानों को लाभ मिल रहा है।
उल्लेखनीय है कि 15 अप्रैल हिमाचल दिवस के अवसर पर धौलाकुंआ में अनाज मंडी (गेहूं खरीद केन्द्र) का शुभारम्भ डा. राजीव बिन्दल ने किया था।
डा. बिन्दल ने कहा कि घरद्वार पर अपनी फसल के विक्रय की सुविधा से किसान वर्ग खुश है और सभी किसान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर का आभार जता रहे हैं।
डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि इससे पहले क्षेत्र के किसानों को अपनी फसल के विक्रय के लिए हरियाणा की विभिन्न मंडियों में जाने पड़ता था जहां समय और धन दोनों की बर्बार्दी होती थी, किन्तु अब घर द्वार पर ही अनाज मंडी का खुलना हम सबके लिए सौभाग्य की बात है।
Breakng
- प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय सराहां में द्वितीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित
- 10 व 11 अक्तूबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
- जे.बी.टी. पोस्ट कोड 25004 के चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन 12 एवं 13 को
- 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
- सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
- सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
Saturday, October 10
