Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    • बेबी शो सफलतापूर्वक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 1
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»विश्व पृथ्वी दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता में अनुराग ठाकुर एवं प्रियांशु ने झटका पहला स्थान
    हिमाचल प्रदेश

    विश्व पृथ्वी दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता में अनुराग ठाकुर एवं प्रियांशु ने झटका पहला स्थान

    By Himachal VartaApril 23, 2022
    Facebook WhatsApp
     शिलाई  23अप्रैल (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- उपमंडल शिलाई शिक्षा खंड बकरास के अंतर्गत आने वाले शहीद कल्याण सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हलाँ में विश्व पृथ्वी दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। शहीद कल्याण सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हलाँ के कार्यवाहक प्रधानाचार्य राम भज शर्मा ने बताया कि ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन करने से पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूकता फैलाई जा सके और वैश्विक जलवायु संकट को स्वीकार कर सके।
    हर गुजरते साल के साथ, जलवायु खराब होती जा रही है और हम सबका कर्तव्य है कि हम अपनी प्रकृति को बचाने और सुरक्षित करने में मदद करें। इस अवसर पर विद्यालय में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। गतिविधियों को दो भागों में विभाजित किया गया। कनिष्ठ वर्ग में कक्षा छठी से कक्षा आठवीं तक के 15 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें कक्षा आठवीं के अनुराग ठाकुर एवं कक्षा छठी के प्रियांशु ने प्रथम स्थान हासिल किया जबकि दूसरे स्थान पर कक्षा छठी के अमित कुमार रहे।
    वरिष्ठ वर्ग में 10 विद्यार्थियों ने भाग लिया इनमें दसवीं कक्षा के रोहित कुमार प्रथम एवं नौवीं कक्षा के नितिन शर्मा द्वितीय स्थान पर रहे। क्विज प्रतियोगिता के समन्वयक अनिल शर्मा ने भी विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों को जानकारी दी। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता आत्माराम ठाकुर, गोपाल ठाकुर, कपिल सरस्वती, प्रतिभा शर्मा, केवल राम अनिल शर्मा तथा सपना शर्मा मौजूद रहे। 
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.