Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय सराहां में द्वितीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित
    • 10 व 11 अक्तूबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
    • जे.बी.टी. पोस्ट कोड 25004 के चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन 12 एवं 13 को
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 10
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»जयराम सरकार भूल गई कारपोरेट सेक्टर सेवानिवृत्त कर्मियों की पेंशन का वायदा।
    हिमाचल प्रदेश

    जयराम सरकार भूल गई कारपोरेट सेक्टर सेवानिवृत्त कर्मियों की पेंशन का वायदा।

    By Himachal VartaApril 27, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन 27 अप्रैल (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- हिमाचल प्रदेश कॉरपोरेट सेक्टर सेवानिवृत्त कर्मियों ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर वायदा खिलाफी का आरोप जड़़ा है। बुधवार को नाहन में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश कॉरपोरेट सेक्टर सेवानिवृत्त कोऑर्डिनेशन कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष देवीलाल ठाकुर ने एक बार फिर भाजपा सरकार को किए गए वादे की बाबत याद दिलाया है। देवीलाल ठाकुर ने कहा कि वर्ष 1999 में तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के द्वारा कॉरपोरेट सेक्टर के कर्मियों को पेंशन दिए जाने को लेकर नोटिफिकेशन जारी करवाई थी।

    उन्होंने बताया कि वर्ष 2004 में कांग्रेस सरकार के द्वारा कॉरपोरेट सेक्टर के कर्मियों की पेंशन को् विड्रोल दिया गया था। जिसके बाद प्रदेश के निगमों और बोर्डों में तैनात कर्मियों की पेंशन को बंद कर दिया गया था। पेंशन बंद होने के चलते तमाम कॉरपोरेट सेक्टर के सेवानिवृत्त कर्मी दाने-दाने को मोहताज हो गए। पेंशन बहाली को लेकर एचपी कॉरपोरेट सेक्टर सेवानिवृत्त कोऑर्डिनेशन कमेटी के द्वारा लगातार संघर्ष जारी रखा गया। प्रदेश अध्यक्ष देवीलाल ठाकुर ने बताया कि वर्ष 2017 में प्रदेश भाजपा के द्वारा कॉर्पोरेट सेक्टर सेवानिवृत्त कर्मियों की पेंशन के मुद्दे को चुनावी एजेंडे में भी शामिल कर लिया गया था।

    उन्होंने जयराम सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि 4 वर्ष बीत चुके हैं मगर यह सरकार अभी तक निर्णय लेने में विफल रही है। उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि प्रदेश के 6000 के लगभग सेवानिवृत्त कॉर्पोरेट सेक्टर कर्मियों की मांग को पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर सहित गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा तथा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप को संगठन के द्वारा ज्ञापन भी सौंपा गया हैं।

    बावजूद इसके किसी ने भी अभी तक उनकी मांग को लेकर किसी भी तरह का भरोसा नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि नाहन में सेवानिवृत्त कर्मियों के साथ बैठक आयोजित कर एक बड़ा निर्णय भी लिया गया है। उन्होंने कहा कि यदि 30 अप्रैल 2022 तक प्रदेश की जयराम सरकार पेंशन दिए जाने को लेकर आदेश जारी नहीं करती है तो बड़े फैसले लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि तमाम सेवानिवृत्त कॉरपोरेट सेक्टर कर्मी अपने-अपने जिला के उपायुक्तों के माध्यम से प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजेंगे।

    उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि यदि समय रहते पीएम अथवा सीएम के द्वारा कोई निर्णय नहीं लिया गया तो शिमला नगर निगम के चुनावों सहित आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों का विरोध किया जाएगा। आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश कॉरपोरेट्स सेक्टर सेवानिवृत्त कोऑर्डिनेशन कमेटी के प्रदेश सचिव एन के बाली, जिला सिरमौर के अध्यक्ष डीआर शर्मा, सचिन शेरजंग शर्मा, बलबीर राणा, अतर सिंह तोमर, टीकाराम आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय सराहां में द्वितीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित
    • 10 व 11 अक्तूबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
    • जे.बी.टी. पोस्ट कोड 25004 के चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन 12 एवं 13 को
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.