Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय सराहां में द्वितीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित
    • 10 व 11 अक्तूबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
    • जे.बी.टी. पोस्ट कोड 25004 के चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन 12 एवं 13 को
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 10
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»हिमाचल में औपचारिकता मात्र रह गए जनमंच कार्यक्रम, नहीं आ रही नियमित शिकायतें
    हिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में औपचारिकता मात्र रह गए जनमंच कार्यक्रम, नहीं आ रही नियमित शिकायतें

    By Himachal VartaMay 2, 2022
    Facebook WhatsApp
    नाहन 02 मई (एसपी जैरथ){हिमाचलवार्ता न्यूज़}  :- हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश भर में जनमंच कार्यक्रम शुरू किए गए हैं जिसका मुख्य उद्देश्य घर द्वार पर लोगों की समस्या का समाधान करना है लेकिन जैसे-जैसे अब चुनावी समय नजदीक आ रहा है वैसे वैसे लोगों की रुचि जनमंच कार्यक्रम में कम हो रही है। आलम यह है कि कई स्थानों पर जनमंच कार्यक्रम केवल मात्र औपचारिकता रह गए हैं। यदि बात जिला सिरमौर की करें तो पहली मई यानी रविवार को रेणुका जी निर्वाचन क्षेत्र के बिरला में हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा जन मंच कार्यक्रम आयोजित किया गया।
    इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश सरकार के उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर पहुंचे थे हैरत की बात तो यह है कि इस कार्यक्रम में केवल मात्र 2 शिकायतें आई थी। प्रशासन के पास जनमंच कार्यक्रम के समाधान के लिए केवल मात्र 2 शिकायतें आने से साफ जाहिर होता है कि अब हिमाचल प्रदेश में जन मंच कार्यक्रम औपचारिकता मात्र रह गए हैं। भले ही प्रशासन द्वारा मंत्री महोदय के समक्ष मांगे और अन्य समस्याओं को भी मौके पर रखवाया गया जिसका समाधान करने का उद्योग मंत्री ने आश्वासन दिया और अधिकारियों को कहा कि जन मंच कार्यक्रम मैं भले ही शिकायतें कम आ रही हो लेकिन इसमें जो लोगों की अन्य समस्याएं हैं उनका समाधान जहां तक हो सके किया जाए।
     इस बारे में जब यंगवार्ता ने उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर से पूछा कि हिमाचल प्रदेश में जन मंच कार्यक्रम केवल मात्र औपचारिकता रह गए हैं तो उन्होंने कहा कि इससे साफ जाहिर होता है कि हिमाचल प्रदेश के लोगों की कोई भी समस्या नहीं है। उनका कहना है कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा लोगों की समस्या का समाधान किया जा रहा है जिसका उदाहरण बिरला में आयोजित कार्यक्रम में देखने को मिला। जहां केवल मात्र 2 शिकायतें ही आई थी जानकारों का कहना है कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा जनमंच कार्यक्रम पर करीब दूर से दो से तीन लाख रुपये व्यय किये के जाते हैं। 
    यदि अधिकारियों का टीए और डीए मिला लिया जाए खर्च करीब 10 से 15 लाख रुपए एक जनमंच कार्यक्रम का बनता है। यदि सरकार इस प्रकार की एक या दो शिकायतों के लिए 10 से 15 लाख रुपए करें तो हिमाचल प्रदेश आर्थिक हालत बिगड़ना लाजमी है। मंत्री का तर्क था कि सरकार द्वारा लोगों की समस्याओं का समाधान किया गया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जयराम सरकार बेहतर कार्य कर रही है जिसके चलते लोगों की कोई भी शिकायत सरकार से नहीं है। 
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय सराहां में द्वितीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित
    • 10 व 11 अक्तूबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
    • जे.बी.टी. पोस्ट कोड 25004 के चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन 12 एवं 13 को
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.